भारत के 7 बिजनेस स्कूल, जहां मिलता है बढ़िया प्लेसमेंट
By Priyanka Pal12, Aug 2024 01:40 PMjagranjosh.com
भारत के 7 बिजनेस स्कूल
IIRF रैंकिंग के आधार पर आज इस वेब स्टोरी में जानिए भारत के 7 बिजनेस स्कूल, जहां मिलता है बढ़िया प्लेसमेंट।
1. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, अहमदाबाद
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट अहमदाबाद को देश में बेस्ट मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट का दर्जा मिला है। NIRF रैंकिंग में भी IIMA 2020 से लगातार हर साल देश के बेस्ट मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के तौर पर रहा है।
2. फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली
यहां आप MBA एग्जीक्यूटिव इवनिंग प्रोग्राम, MBA-एग्जीक्यूटिव हेल्थकेयर एडमिनिस्ट्रेशन प्रोग्राम, मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम, PhD प्रोग्राम में एडमिशन ले सकते हैं।
3. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेनेजमेंट, कोलकाता
यह एशिया के टॉप बिजनेस स्कूलों की लिस्ट में शामिल है। ये देश में मैनेजमेंट रिसर्च और पोस्ट ग्रेजुएट पढ़ाई के लिए बना पहला मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट है।
4. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेनेजमेंट, बेंगलुरु
इस इंस्टीट्यूट के साथ नॉर्थ अमेरिका, साउथ अमेरिका, यूरोप, एशिया और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों के साथ स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम में भी शामिल हो सकते हैं।
5. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेनेजमेंट, कोझिकोड
MBA कोर्सेज में एडमिशन के लिए CAT के सभी सेक्शन में पॉजिटिव स्कोर होना जरूरी है। इसके अलावा आपके ग्रेजुएशन में कम से कम 60% मार्क्स होने चाहिए।
6. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेनेजमेंट, लखनऊ
इन कोर्सेज में CAT या GMAT स्कोर के जरिए एडमिशन ले सकते हैं। CAT एंट्रेंस स्कोर के अलावा ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू के बेसिस पर फाइनल सिलेक्शन होता है।
7. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरन ट्रेड, नई दिल्ली
IIFT दिल्ली केंद्र सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंडर आता है, इस इंस्टीट्यूट में आप अलग से वीकेंड MBA कोर्स में भी एडमिशन ले सकते हैं।
सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।