दुनिया के 7 महाद्वीप और उनके देशोंं के बारे में जानें


By Priyanka Pal20, May 2024 01:05 PMjagranjosh.com

महाद्वीप

क्या आपको पता है दुनिया में 7 महाद्वीप हैं। इसमें एशिया, अफ्रीका, यूरोप, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, ओशिनिया और अंटार्कटिका शामिल हैं। आगे जानिए इनसे जुड़े देशों के बारे में।

एशिया

यह विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है। इसमें 48 देश और विश्व की 60% जनसंख्या शामिल है। इस महाद्वीप में विश्व की सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखलाएं तथा अन्य विशेषताओं के अलावा दो सर्वाधिक जनसंख्या वाले देश भी हैं।

अफ्रीका

क्षेत्रफल और जनसंख्या दोनों की दृष्टि से यह एशिया के बाद विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप। यह महाद्वीप 30,370,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।

उत्तरी अमेरिका

यह पृथ्वी पर तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है और यदि जनसंख्या की बात कि जाए तो, चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप। इसमें 23 देश शामिल हैं।

दक्षिण अमेरिका

जनसंख्या की दृष्टि से यह विश्व का पांचवां सबसे बड़ा महाद्वीप है। इसमें 12 राष्ट्र शामिल हैं और इसका अधिकांश भाग दक्षिणी गोलार्ध में स्थित है।

अंटार्कटिका

यह पृथ्वी पर पांचवां सबसे बड़ा महाद्वीप है, जहां कोई देश और स्थायी मानव निवास नहीं है। यह महाद्वीप पूरी तरह से दक्षिणी महासागर से घिरा हुआ है।

यूरोप

विश्व का छठा सबसे बड़ा महाद्वीप, इसमें 48 देश शामिल हैं। एशिया को कभी-कभी यूरेशिया भी कहा जाता है।

ऑस्ट्रेलिया

विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप, इसमें 14 देश शामिल हैं। यह 8,525,989 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह लगभग 60 मिलियन वर्ष पहले यह महाद्वीप अंटार्कटिका से अलग होना शुरू हुआ था।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Shocking Everyday Things U.S. President Is Not Allowed