By Priyanka Pal22, Jul 2024 09:34 AMjagranjosh.com
कौन से देश बदल चुके हैं अपना नाम?
क्या आप जानते हैं किन्हीं देशों के नाम जिन्होंने बदल दिए थे अपने नाम? यदि, नहींं तो आगे जानिए
1. चेकिया
1993 में चेकोस्लोवाकिया दो देशों में विभाजित हो गया, चेक गणराज्य और स्लोवाकिया 2016 में चेक गणराज्य ने अपना नाम बदलकर चेकिया रख लिया।
2. आयरलैंड
जब देश ने एक नया संविधान अपनाया तब से इसका नाम आयरलैंड पड़ गया। आधुनिक आयरलैंड को ऐतिहासिक रूप से 1937 तक आयरिश स्वतंत्र राज्य के रूप में जाना जाता था।
3. ईरान
इसे इतिहास में फारस के नाम से जाना जाता था, लेकिन 1935 में इसका ऑफिशियल नाम बदलकर ईरान कर दिया गया।
4. श्रीलंका
सन् 1972 में, द्वीप राष्ट्र सीलोन ने अपना नाम बदलकर श्रीलंका कर लिया और खुद को गणराज्य घोषित कर दिया।
5. म्यांमार
दक्षिण-पूर्व एशियाई देश बर्मा का नाम 1989 में सत्तारूढ़ सैन्य जुंटा द्वारा म्यांमार रखा गया था।
6. कांगो
1997 में कई राजनीतिक उथल-पुथल और संघर्षों के बाद जैरे ने अपना नाम बदलकर कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य कर लिया।
7. बांग्लादेश
सन् 1971 में एक क्रूर युद्ध के बाद पश्चिमी पाकिस्तान से स्वतंत्रता की घोषणा करने के बाद पूर्वी पाकिस्तान बांग्लादेश बन गया।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।