World Population Day 2024: सबसे कम जनसंख्या वाले 7 देश
By Priyanka Pal
11, Jul 2024 05:50 PM
jagranjosh.com
विश्व जनसंख्या दिवस 2024
हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। पिछले साल UNFPA द्वारा जारी की रिपोर्ट्स से जानिए सबसे कम जनसंख्या वाले देशों के बारे में।
1. वेटिकन सिटी
यह दुनिया का सबसे छोटा देश है, इस देश का क्षेत्रफल केवल 44 हेक्टेयर यानी कि करीब 108 एकड़ है। यही वजह है कि इस देश की जनसंख्या भी बहुत कम है।
2. टोकेलाऊ
इसका क्षेत्रफल केवल 26 वर्ग किलोमीटर है। यह भी छोटी आवादी वाला देश है, जो कि दक्षिण प्रशांंत क्षेत्र में मौजूद है।
3. नियू
प्रशांत महासागर के दक्षिणी भाग में स्थित एक द्वीप देश है। इस छोटे से देश में आर्थिक अवसरों की कमी होने के कारण जनसंख्या काफी कम है।
4. फ़ॉकलैंड द्वीप
यहां की आबादी 3,500 के करीब है और यहां के लोगों का खर्च मछली पकड़ने और टूरिज्म से चलता है
5. मोंटसेराट
साल 1990, में आए ज्वालामुखी के कारण यहां का कई हिस्सा नष्ट हो चुका है। जिसकी वजह से लोग यहां से पलायन कर गए।
6. सेंट पियरे और मिकेलॉन
यहां की जनसंख्या लगभग 5,815 है, ये देश कनाडा के तट से बहुत दूर है। ये देश उत्तरी अटलांटिक में स्थित है।
7. सेंट बार्थेलेमी
रोजगार और आय के कम श्रोत होने के कारण यहां की आबादी केवल 11,019 के करीब है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
History Of First Rajdhani Express
Read More