इन 7 क्रिएटिव स्टडी टेक्निक से पढ़ाई को बनाएं आसान
By Priyanka Pal29, Oct 2024 11:10 AMjagranjosh.com
कई बार बोरिंग तरीके से भी पढ़ाई करना मुश्किल हो जाता है, जिस वजह से पढ़ने से इच्छा हच सकती है। ऐसे में आप आगे बताए जा रहे क्रिएटिव तरीकों से पढ़ाई कर सकते हैं।
पढ़ाई को बढ़ावा देना
अकेडमिक दुनिया में बहुत बड़ा बदलाव आया है, जिसमें रटने से हटकर समझकर और फोकस से पढ़ना शामिल किया गया है। हर गुजरते दिन के साथ कॉम्पीटिशन बढ़ने के साथ, स्टूडेंट के लिए एक्साइटमेंट करने के लिए क्रिएटिव स्टडी टेक्निक को अपनाना जरूरी हो गया है।
क्रिएटिव टेक्निक का महत्व
इससे आपका पढ़ाई में ध्यान लगता है, इसी के साथ लंबे समय तक याद रखने में भी मदद मिलती है।
माइंड मैपिंग
माइंड मैप के जरिए आप थ्योरी को याद रखने की आपकी क्षमता को बढ़ा सकती है। जानकारी को पेड़ की तरह समझें, माइंड मैप सब्जेक्ट के बीच संबंधों को समझने और याद रखने में मदद करते हैं। यह जटिव विषयों को समझना आसान बनाता है।
फ्लैश कार्ड के साथ याद रखना
इसके जरिए आपको कुछ भी याद करने में आसानी होती है। इसके जरिए आप पढ़ते समय उन चीजों के बारे में जरूरी प्वाइंट लिख सकते हैं, जिसे आप रिवीजन के समय जल्दी से याद कर पाएं।
दूसरों को समझाना
जब हम दूसरों को थ्योरी समझाते हैं तो हमें पढ़ा हुआ ज्यादा अच्छे से क्लियर हो जाता है। यह आपको जटिव थ्योरी को छोटे टुकड़ों में तोड़ने और समझ में किसी भी गैप को समझने में मदद करता है।
कहानी सुनना
हम सभी को कहानियां याद रहती हैं और अगर जटिव थ्योरी को रोचक कहानियों में बदल दिया जाए, तो वे स्टूडेंट की रुचि को बढ़ाती है। इतिहास और साइंस जैसे विषय जो अक्सर विस्तार से भरे होते हैं, उन्हें कहानियों में बदला जा सकता है।
पोमोडोरो टेक्निक
इस टेक्निक के जरिए आप 25 मिनट तक पढ़ाई करने के बाद थोड़ा ब्रेक लेना शामिल कर सकते हैं। जिससे दिमाग तरोताजा और प्रोडक्टिव रहता है।
ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
JEE Mains 2025: Exam Dates, Criteria And Registration