By Priyanka Pal06, Mar 2025 02:00 PMjagranjosh.com
तेजस्वी बच्चे के 7 संकेत
तेजस्वी बच्चे नई चीजों को जल्दी सीखते हैं, रचनात्मक होते हैं और अपने विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त कर सकते हैं।
कॉन्फिडेंट
तेजस्वी बच्चे इतने कॉन्फिडेंट होते हैं कि अपनी क्षमताओं पर विश्वास करते हैं। वे नई चुनौतियों का सामना करने से नहीं डरते।
समस्याओं को हल करना
अगर आपका बच्चा पहेलियों और समस्याओं को हल करने में अच्छा है, तो यह एक अच्छा संकते है।
क्रिएटिव
तेजस्वी बच्चे बहुत क्रिएटिव माने जाते हैं, उनका सोचने का नजरिया दूसरों से थोड़ा अलग बताया जाता है।
नई चीजें
तेजस्वी बच्चे नई चीजों को जल्दी सीख जाते हैं और उन्हें आसानी से याद कर लेते हैं। दूसरे बच्चों के मुकाबले उन्हें चीजों को समझने में ज्यादा समय नहीं लगता।
प्रॉब्लम सॉल्वर
जो बच्चे तेजस्वी होते हैं वे प्रॉब्लम सॉल्व करने में अच्छे माने जाते हैं। उन्हें प्रॉब्लम को देखकर खुद नया रास्ता ढूंढने में आसानी हो जाती है।
फोकस
तेजस्वी बच्चे लंबे समय तक फोकस करने में बढ़िया माने जाते हैं। वे एक काम पर टिके रह सकते हैं और उसे पूरा करने के बाद ही दूसरा काम पकड़ते हैं।
सोशल
तेजस्वी बच्चे आमतौर पर सोशल होते हैं और दूसरों के साथ दोस्ती करने के बारे में सोचते हैं। उनका अंदाज दोस्ताना और मिलनसार होता है।
ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
CBSE Board Exams: 6 Simple Tricks To Remember Maths Formula