बच्चों के लिए 7 दिलचस्प एक्टिविटीज़


By Priyanka Pal03, Jul 2024 07:30 PMjagranjosh.com

बच्चों के लिए एक्टिविटीज़

क्या आप अपने बच्चों के साथ खेलना चाहते हैं, लेकिन कोई दिलचस्प गेम्स समझ नहीं आ रहे। इन 7 दिलचस्प एक्टिविटीज़ के साथ आप जीत सकते हैं अपने बच्चे का दिल।

म्यूजिक एंड डांस

बच्चों को म्यूज़िक सुनने, गाना गाने का बहुत शौक होता है। वे डांसिंग क्लास या ऑनलाइन ट्यूटोरियल्स के जरिए इसके स्टेप्स सीख सकते हैं।

मजे - मजे में साइंस

पानी में तैरने वाली और डूबने वाली चीजों का एक्सपेरिमेंट करके दिखाना। इससे आपका बच्चा पढ़ाई में भी इंट्रस्ट लेने लगेगा।

आर्ट एंड क्राफ्ट

बच्चे कागज, रंग, ग्लिटर का यूज करके कुछ भी बना सकते हैं। इससे बच्चों की रचनात्मकता बढ़ती है और उनकी मोटर स्किल्स भी विकसित होती हैं।

पढ़ाई

बच्चों को कहानियों की किताबें पढ़कर सुनाएं। यह उनकी भाषा कौशल और कल्पनाशक्ति को बढ़ाता है।

बागवानी

बच्चों को पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए बताएं। ऐसा करने से बच्चा प्रकृति के करीब आता है और पेड़ और पौधे के बीच का अंतर भी समझा सकता है।

गेम्स

बच्चों को बाहर खिलाने ले जाएं, इससे वे फोन की दुनिया से दूर और बाहरी दोस्तों से जुड़ पाएंगे।

खाने में हेल्प करना

बच्चों से खाना बनवाने के लिए या कुछ स्पेशल बनाने में हेल्प मांगें। इसे करने में उन्हें मजा आ सकता है और वे आपके साथ मस्ती भी कर सकते हैं।

सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

7 Financial Mistakes Students Must Stop Making To Be Successful