GK : महिलाओं द्वारा बनवाए गए हैं ये 7 स्मारक


By Priyanka Pal26, Sep 2023 01:55 PMjagranjosh.com

मिरजन किला, कर्नाटक

गेरसोप्पा की रानी चेन्नाभैरदेवी जिसे पुर्तगाली लोग काली मिर्च की रानी भी कहते थे। उन्होंने मिरजन किला का निर्माण एक बंदरगाह के पास किया था जहां मसालों का व्यापार होता था।

लाल दरवाजा मस्जिद, जौनपुर

रानी बीबी राजी ने संत सैय्यद अली दाऊद कुतुबुद्दीन के लिए यह मस्जिद 1447 में बनवाया था।

इतिमाद-उद-दौला, आगरा

भारत का पहला संगमरमर से बना मकबरा जो नूरजहां द्वारा यमुना के तट पर उनके पिता मिर्जा गयास बेग को श्रद्धांजलि देने के लिए बनवाया गया था।

हुमायूँ का मकबरा, नई दिल्ली

यह मकबरा हुमायूं की पहली पत्नी महारानी बेगा बेगम ने बनवाया था। उन्होंने 1569 में इस शानदार स्मारक का निर्माण करवाया था।

रानी की वाव, गुजरात

रानी उदयमती ने अपने सोलंकी वंश के पति, राजा भीमदेव प्रथम के लिए पानी का सम्मान करने के लिए एक उल्टा मंदिर बनवाया।

विरुपाक्ष मंदिर

विक्रमादित्य की दूसरी रानी, रानी लोकमहादेवी ने विरुपाक्ष मंदिर का निर्माण किया। इसे बनाने वाली रानी के नाम पर मंदिर को कभी-कभी लोकेश्वर मंदिर कहा जाता है।

मोहिनीश्वर शिवालय मंदिर, गुलमर्ग

इस मंदिर का निर्माण 1915 में महारानी मोहिनी बाई सिसोदिया ने करवाया था, जो कश्मीर के तत्कालीन राजा राजा हरि सिंह की पत्नी थीं।

इन देशों में पढ़ते हैं सबसे ज्यादा भारतीय छात्र