सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की 7 प्रसिद्ध रचनाएं कौन सी हैं?
By Priyanka Pal19, Aug 2024 03:05 PMjagranjosh.com
सूर्यकांत त्रिपाठी निराला
निराला हिंदी साहित्य के प्रमुख कवियों में से एक रहे हैं। उनके द्वारा लिखी गई रचनाएं विविधता, संवेदना और अनोखी शैली के लिए जानी जाती हैं।
1. सरोज स्मृति
साहित्य के जानकार निराला की इस कविता को बखूबी समझते हैं। दरअसल, यह कविता निराला की बेटी सरोज की याद में लिखी गई है। सरोज की असामयिक मृत्यु ने निराला को गहरा दुख दिया, जिसे उन्होंने इस कविता के माध्यम से व्यक्त किया है।
2. कुकुरमुत्ता
यह व्यंग्यात्मक कविता है जो समाज में फैले भ्रष्टाचार और अनैतिकता पर कटाक्ष करती है। इसमें निराला ने समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों की सोच और व्यवहार पर व्यंग कसा है।
3. भिक्षुक
इसमें एक गरीब व्यक्ति की दुर्दशा और समाज के उच्च वर्ग के लोगों की संवेदनहीनता को प्रस्तुत किया गया है।
4. नये पत्ते
निराला ने अपनी कुछ कविताओं को प्रकृति के सौदर्य में भी लिखा है। यह कविता प्रकृति के सौंदर्य और नवजीवन के प्रतीक के रूप में नए पत्तों की सराहना करती है।
5. तुलसीदास
यह कविता भक्तिकाल के महान कवि गोस्वामी तुलसीदास पर आधारित है। इस कविता में निराला ने तुलसीदास के योगदान और उनकी भक्ति को सराहा है।
6. राम की शक्ति पूजा
यह कविता रामायण के एक प्रसंग पर आधारित है। इसमें भगवान राम की शक्ति की आराधना और उनके अंदर के संदेह और संघर्ष को दर्शाया गया है।
7. बेला
निराला जी ने प्रेम, वेदना और प्रकृति के सौंदर्य का अनोखा चित्रण किया है। निराला जी ने अपने निजी जीवन की दुःखद घटनाओं और संघर्षों को इस कविता में पिरोया है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
Ahead of Budget 2024, Check History Of India's First Budget