By Priyanka Pal16, Oct 2024 06:00 AMjagranjosh.com
आज इस वेब स्टोरी में जानिए भारत के 7 ऐसे महान शासकों के बारे में जिन्हें अपनी - अपनी काबिलियत के लिए जाना जाता है।
सम्राट अशोक
सम्राट अशोक मौर्य वंश के महान शासक थे। अशोक ने कलिंग युद्ध के बाद बौद्ध धर्म को अपनाया और अहिंसा की नीति पर जोर दिया। उन्होंने धर्म प्रचार के लिए स्तंभ, शिलालेख और अन्य प्रचार माध्यमों का उपयोग किया।
चंद्रगुप्त मौर्य
चंद्रगुप्त मौर्य मौर्य साम्राज्य के संस्थापक थे। उन्होंने नंद वंश को हराकर भारत में एक विशाल साम्राज्य की स्थापना की।
पृथ्वीराज चौहान
साल 1178 से 1192 तक पृथ्वीराज चौहान राज करने वाले तराइन के पहले युद्ध में मुहम्मद गौरी को हराया था।
राजा हरिहर
विजयनगर साम्राज्य के संस्थापक राजा हरिहर ने साल 1336 से 1356 तक शासन किया। उन्होंने ही संगम राजवंश की स्थापना की थी।
राणा उदय सिंह
मेवाड़ के शासक राणा सांगा के चौथे पुत्र राणा उदय सिंह ने साल 1559 में उदयपुर शहर की स्थापना की थी। उनका शासन काल 1537 से 1572 तक रहा था।
मुगल सम्राट अकबर
मुगल साम्राज्य के सबसे महान शासक अकबर ने अपने साम्राज्य को 3 गुना बढ़ा दिय था। उनका शासनकाल 1556 से 1605 था।
महाराणा प्रताप
मुगल बादशाह के आगे कभी घुटने न टेकने वाले महाराणा प्रताप मेवाड़ के राजा थे। उन्होंने साल 1572 से 1597 तक राज किया।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
Sharad Purnima 2024: Know History Behind Eating Kheer On This Day