भारत के 7 सबसे ऊंचे झरने कौन से हैं?


By Priyanka Pal21, Feb 2025 03:06 PMjagranjosh.com

भारत के 7 सबसे ऊंचे झरने

अगर आप झरनों को देखने के शौकिन हैं, तो आज जनरल नॉलेज को बढ़ाने के साथ - साथ घूमने का भी प्लान बना सकते हैं। आज जानिए भारत के 7 सबसे ऊंचे झरने कौन से हैं और कहां मौजूद हैं।

वज्रई झरना

वज्रई झरने को भारत का सबसे ऊंचा झरना कहा जाता है, जो कि सपनो की नगरी मुंबई, महाराष्ट्र के सतारा जिले में मौजूद है। यह झरना 1840 फीट की ऊंचाई से एक सीधी चट्टान से तीन चरणों में गिरता है।

कुंचिकल झरना

भारत का दूसरा सबसे ऊंचा झरना कर्नाटक के मस्तीकट्टे गांव के पास है। वरही नदी से बना ये झरना लगभग 455 मीटर ऊंचा है।

बरेहीपानी झरना

ओडिशा के सिमलीपाल राष्ट्रीय उद्यान में मौजूद है भारत का तीसरा ऊंचा झरना, जिसे बरेहीपानी झरना कहा जाता है। यह मेघासुनी पर्वत पर बुधबलंगा नदी पर है। जिसकी खूबूसरती का आनंद आप दूर से देखकर ले सकते हैं।

नोहकलिकाई झरना

मेघालय राज्य में सोहरा के पास मौजूद है भारत का चौथा ऊंचा झरना, जिसकी ऊंचाई की बात करें तो 340 मीटर है। यह झरना पठार पर बारिश के पानी से गिरता है।

नोह्सिंगिथियांग फॉल्स

नोह्सिंगिथियांग फॉल्स को सेवन सिस्टर्स वाटरफॉल या मावस्मई फॉल्स के नाम से भी जाना जाता है। भारत के मेघालय में मौजूद ये झरना पर्यटकों के लिए आर्कषक का केंद्र है। बरसात के मौसम में 315 मीटर की ऊंचाई से यह झरना गिरता है।

दूधसागर झरना

अपनी सुंदरता के लिए दूधसागर झरने को जाना जाता है। गोवा में स्थित, दूधसागर झरना देश के सबसे प्रमुख झरनों में से एक है। जिसे अक्सर दूध का सागर कहा जाता है।

किनरेम झरना

मेघालय के किनरेम झरने को मनमोहक प्राकृतिक झरना कहा जाता है। 305 मीटर की ऊंचाई वाला यह झरना अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Who Is The Deputy CM Of Delhi? Check His Power And Responsibility