भारत के 7 पहाड़ी राज्य


By Priyanka Pal24, Feb 2025 03:40 PMjagranjosh.com

आज हम बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे राज्यों के बारे में जो कि पहाड़ी क्षेत्रों में होने के साथ - साथ प्राकृतिक सुंदरता, ठंडी जलवायु और सांस्कृतिक विविधता के लिए जाने जाते हैं।

जम्मू और कश्मीर

यह राज्य अपनी सुंदर वादियों और पर्यटन स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। कश्मीर को धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है। इसकी राजधानी श्रीनगर है।

हिमाचल प्रदेश

यह राज्य बर्फीली पहाड़ियों और सेब के बागों के लिए जाना जाता है। शिमला इसकी राजधानी है, पर्यटकों के लिए यह राज्य आकर्षण का केंद्र है।

उत्तराखंड

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून है। यहां अनेक धार्मिक स्थल होने के कारण इसे देवभूमि के नाम से भी जाना जाता है।

अरुणाचल प्रदेश

यह भारत का सबसे पहला राज्य है, जहां सूर्योदय होता है। अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर है। तवांग मठ, जीरो वैली, सेला पास जैसे प्रसिद्ध स्थल आप भी घूम सकते हैं।

नागालैंड

नागालैंड की राजधानी कोहिमा है, यहां कई जनजातियां रहती हैं जिनकी अलग-अलग संस्कृति हैं। नागा हिल्स इस राज्य की मुख्य पर्वत श्रृंखलाओं में से एक हैं।

मणिपुर

मणिपुर की राजधानी इम्फाल है, यह राज्य पूर्वोत्तर का गहना कहलाता है। पटकोई हिल्स, बाराक घाटी का नजारा आप भी यहां जाकर देख सकते हैं।

मेघालय

शिलांग इसकी राजधानी है, यह राज्य भारत का सबसे ज्यादा बारिश वाला स्थान है और इसे बादलों का घर भी कहा जाता है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Boost Your GK: Which City Is Called The City Of Sky?