Women’s Day 2025: महिलाओं द्वारा बनवाई गई हैं ये 7 ऐतिहासिक इमारतें


By Priyanka Pal08, Mar 2025 11:39 AMjagranjosh.com

महिलाओं द्वारा बनवाई गई ऐतिहासिक इमारतें

महिला दिवस के अवसर पर जानिए 7 ऐसे ऐतिहासिक इमारतों के बारे में जिनका निर्माण महिलाओं ने करवाया।

हुमायूं का मकबरा

हामिदा बानू बेगम, जिन्हें हाजी बेगम के नाम से भी जाना जाता है। नई दिल्ली में बने हुमायूं के मकबरे का निर्माण 1565 और 1572 के बीच पूरा हुआ था। इस मकबरे में हुमायूं सहित कई मुगल शासकों के अवशेष रखे गए हैं।

रानी की वाव

सोलंकी वंश के राजा भीमदेव प्रथम की रानी उदयमती ने 1063 में रानी की वाव का निर्माण करवाया था। सरस्वती नदी में बाढ़ के कारण गाद के नीचे खो जाने के बाद, बावड़ी को संरक्षित रखा गया है।

इत्मादुद्दौला

बेबी ताज के नाम से इत्मादुद्दौला को जाना जाता है। जिसका निर्माण जहांगीर की पत्नी, महारानी नूरजहां ने संगमरमर के पत्थर से करवाया था।

विरुपाक्ष मंदिर

लोकमहादेवी ने अपने पति विक्रमादित्य द्वितीय की पल्लवों पर विजय का जश्न मनाने के लिए विरुपाक्ष मंदिर का निर्माण करवाया था।

मिरजान किला

अपनी अनोखी वास्तुकला के लिए मिरजान किला को जाना जाता है, जिसका निर्माण रानी चेन्नाभैरदेवी, जिन्हें प्यार से भारत की काली मिर्च रानी के नाम से जाना जाता है।

दक्षिणेश्वर काली मंदिर

दक्षिणेश्वर काली मंदिर का निर्माण 19वीं शताब्दी में रानी रश्मोनी द्वारा हुआ था। मंदिर की स्थापत्य शैली में मुगल वास्तुकला के प्रभावों के साथ पारंपरिक बंगाली नवरत्न डिजाइन का मिश्रण मिलता है।

लाल दरवाजा मस्जिद

बीबी राजे ने 1447 में जौनपुर में स्थित लाल दरवाजा मस्जिद का निर्माण करवाया था। यह एक पूजा स्थल है और ऐतिहासिक चुनौतियों का सामना करने में स्त्री के लचीलेपन का प्रतीक है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

रबर का उत्पादन किस राज्य में अधिक होता है?