भारत के 7 बुद्धिमान पालतू जानवर


By Mahima Sharan28, Feb 2025 03:15 PMjagranjosh.com

बुद्धिमान पालतू जानवर

अगर आप पालतू जानवर रखना पसंद करते हैं, तो आज हम आपको कुछ जानवरों के बारे में बताएंगे जो बेहद ही बुद्धिमान होते है।

कुत्ते

कुत्ते सबसे आम और बुद्धिमान पालतू जानवरों में से एक हैं। बता दें कि लैब्राडोर रिट्रीवर्स, जर्मन शेफर्ड और इंडियन पैरिया डॉग बेहद ही तेज और स्मार्ट होते हैं। साथ ही इन जानवरों को ट्रेन करना बहुत आसान होता है।

बिल्लियां

बिल्लियों को लो मेंटेनेंस वाली पालतू जानवर कहा जाता है, क्योंकि वे स्वतंत्र और स्मार्ट होती हैं।

तोते

तोते पालतू जानवर के रूप में रखने के लिए बेहद बुद्धिमान पक्षी हैं। तोता एक ऐसा जानवर है, जो आसानी से लोगों की बातों की नकल कर सकता है।

खरगोश

खरगोश स्मार्ट और सामाजिक पालतू जानवर हैं। वे जल्दी से तरकीबें सीख लेते हैं और अपने मालिकों के साथ बातचीत करते हैं।

घोड़े

घोड़ों में मजबूत याददाश्त और भावनात्मक बुद्धिमत्ता होती है। हालांकि वे पालतू जानवर के रूप में रखने के लिए बुद्धिमान जानवर हैं, लेकिन याद रखें कि उन्हें पर्याप्त देखभाल की आवश्यकता होती है।

हैम्स्टर

हैम्स्टर छोटे, प्यारे लेकिन बुद्धिमान पालतू जानवर हैं। उन्हें पहेलियां सुलझाना और दौड़ना पसंद होता है।

ये पालतू जानवर बेहद ही बुद्धिमान और तेज होते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

भारत के किस शहर में पुरुषों से ज्यादा कमाती हैं महिलाएं?