मॉरीशस से जुड़े 7 फैक्ट


By Priyanka Pal18, Mar 2025 12:50 PMjagranjosh.com

मॉरीशस से जुड़े 7 फैक्ट

मॉरीशस, यह द्वीप अफ्रीका के सबसे समृद्ध देशों में से एक है। आज जानिए कुछ ऐसे फैक्ट के बारे में जो आपको हैरान कर सकते हैं।

मॉरीशस की आबादी

मॉरीशस में भारतीय उच्चायोग की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, मॉरीशस की आबादी करीब 12 लाख है और इनमें से 70 फीसदी लोग भारतीय मूल के रहते हैं।

आजादी

मॉरीशस को ब्रिटिश राज से साल 1968 में आजादी मिली। साल 1729 में फ्रेंच का कब्जा था, तब सबसे पहले भारतीयों को पॉन्डिचेरी इलाके से यहां लाया गया।

भारत से गए मजदूर

साल 1834 से 1900 की शुरुआत के बीच करीब 5 लाख भारतीयों को यहां ब्रिटिश द्वारा मजदूरी करने के लिए लाया गया था।

भारतीयों ने बनाया घर

भारत से ले जाए गए मजदूरों को सम्मान नहीं मिला और उनके पास भारत लौटने का कोई साधन भी नहीं था। जिसके बाद उन्होंने वहीं रहकर मॉरीशस को अपना घर बना लिया।

बिहार और यूपी के लोग

साल 1910 तक 4.5 लाख से ज्यादा भारतीय मॉरीशस पहुंचे, जिनमें सबसे अधिक संख्या बिहार और यूपी के लोगों की थी।

प्रधानमंत्री

मॉरीशस के पहले प्रधानमंत्री शिवसागर रामगुलाम भी बिहार से ही थे। उन्होंने मॉरीशस को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

मॉरीशस की आबादी

रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2011 की जनगणना के अनुसार मॉरीशस की कुल आबादी 12 लाख से ज्यादा थी। इनमें से 5.3 फीसदी लोग भोजपुरी बोलते हैं।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Which State Is The Highest Producer Of Orchids In India?