नर्मदा नदी से जुड़ी 7 जरूरी बातें, आप भी जानिए


By Priyanka Pal04, Feb 2025 02:04 PMjagranjosh.com

भारत देश में 400 से अधिक नदियां बहती हैं, जो विभिन्न दिशाओं से विभिन्न राज्यों से होते हुए बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में गिरती हैं। कुछ नदियां धार्मिक आस्थाओं से भी जुड़ी हुई हैं। आज जानिए नर्मदा नदी से जुड़ी जरूरी बातें।

उल्टी बहने वाली नदी

नर्मदा भारत में उल्टी दिशा में बहती हुई नदी है। एक तरफ अधिकांश नदियां पश्चिम दिशा से बहते से हुए पूर्वी दिशी की ओर बढ़ती है। वहीं नर्मदा पूर्व दिशा से बहती हुई पश्चिम दिशा की ओर बढ़ती है और अरब सागर में गिर जाती है।

नर्मदा के प्रमुख राज्य

यह उल्टी धारा प्रवाहा वाली नदी, दो बड़े राज्य यानि गुजरात और मध्यप्रदेश की प्रमुख नदी कही जाती है।

लंबी नदी

भारत में बहती अन्य सभी नदियों में से नर्मदा को 5वीं सबसे लंबी नदी कहा जाता है। जे कि पश्चिम दिशा में बहने वाली सबसे लंबी नदी है।

नर्मदा का दूसरा नाम

क्या आप जानते हैं, नर्मदा का दूसरा नाम? यदि नहीं हम बताते हैं दरअसल इस नदी को कुछ स्थानों पर रीवा नदी के रूप में भी जाना जाता है।

ओंकारेश्वर मंदिर

भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल ओंकारेश्वर मंदिर भी नर्मदा नदी के तट पर बना हुआ है।

पठार से बहती नर्मदा

इस नदी का उद्गम स्थल मध्यप्रदेश के अनूपपूर जिले के अमरकंटक पठार से होता है। नर्मदा नदी का कुल मार्ग 1077 किलोमीटर है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Assembly Elections 2025: Are Delhi Schools Closed On Feb 5?