By Priyanka Pal16, Oct 2024 06:00 PMjagranjosh.com
धरती पर हर तरह के जीव – जंतु पाए जाते हैं जो अपनी अलग विशेषताओं के लिए जाने जाते हैं। आज इस वेब स्टोरी में जानिए धर्ती पर पाए जाने वाले बड़े जानवरों के बारे में।
अफ्रीकी हाथी
अफ्रीकी हाथी जमीन पर पाया जाने वाला सबसे बड़ा जानवर है। नर हाथी का वजन 12 टन तक हो सकता है और उसकी लंबाई 13 फीट हो सकती है।
ब्लू व्हेल
ब्लू व्हेल अब तक का सबसे बड़ा जानवर है। यह 100 फीट तक लंबा हो सकता है और इसका वजन 200 टन से ज्यादा हो सकता है।
जिराफ
जिराफ जमीन पर पाए जाने वाले सबसे लंबे जानवरों में से एक है। वे 18 फीट लंब हो सकते हैं और उनकी गर्दन इतनी लंबी होती है कि वे ऊंचे पेड़ों तक पहुंच सकते हैं।
मगरमच्छ
खारे पानी का मगरमच्छ सबसे बड़ा होता है। नर मगरमच्छ की लंबाई 23 फीट से ज्यादा और वजन 2,200 पाउंड से ज्यादा हो सकता है।
व्हेल शार्क
व्हेल शार्क सबसे बड़ी मछली है। वे 60 फीट तक लंबी हो सकती हैं और उनका वजन लगभग 15 टन होता है।
कोडियाक भालू
कोडियाक भालू सबसे बड़ी भालू प्रजातियों में से एक है। वयस्क नर भालू का वजन 1,500 पाउंड तक हो सकता है और वे अपने पिछले पैरों पर 10 फीट से ज्यादा लंबे होते हैं।
साइबेरियाई बाघ
साइबेरियाई बाघ सबसे बड़ी इस प्रजाति में आते हैं। इसका वजन 660 पाउंड तक हो सकता है और यह अपनी ताकत और सुंदरता के लिए जाना जाता है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
World Food Day 2024: Top 5 Unknown Facts About Food