दुनिया के 7 सबसेे बड़े रेलवे नेटवर्क


By Priyanka Pal07, Mar 2025 04:50 PMjagranjosh.com

दुनिया के 7 सबसेे बड़े रेलवे नेटवर्क

लोगों की यात्राओं को सुलभ और सस्ता बनाने का काम ट्रेन ने किया है। आज जानिए दुनिया के 7 सबसे बड़े रेलवे नेटवर्क की बारे में।

अमेरिका रेल नेटवर्क

संयुक्त राज्य अमेरिका के रेल नेटवर्क को दुनिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क कहा जाता है। जो 250,000 किलोमीटर से अधिक तक फैला हुआ है।

चीन रेल नेटवर्क

चीन के पास दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। जिसकी लंबाई 124,000 किलोमीटर से ज्यादा है।

रूस रेल नेटवर्क

9,289 किलोमीटर लंबी प्रतिष्ठित ट्रांस-साइबेरियन रेलवे दुनिया की सबसे लंबी और व्यस्त लाइनों में से एक है।

भारतीय रेल नेटवर्क

भारत की व्यापक रेलवे प्रणाली, दुनिया की चौथी सबसे लंबी है। भारतीय रेलवे दुनिया के आठवें सबसे बड़े नियोक्ता के रूप में स्थान रखता है।

कनाडा रेल नेटवर्क

कनाडा के पास दुनिया का पांचवां सबसे लंबा रेल नेटवर्क है। जो 48,000 किलोमीटर तक फैला हुआ है।

जर्मनी रेल नेटवर्क

जर्मनी का रेल नेटवर्क 43,468 किलोमीटर तक फैला हुआ है। इसी के साथ ये जर्मनी के प्रमुख शहरों को हाई-स्पीड ICE ट्रेनों से जोड़ता है।

ऑस्ट्रेलिया रेल नेटवर्क

ऑस्ट्रेलिया का रेल नेटवर्क 40,000 किलोमीटर तक फैला हुआ है। ऑस्ट्रेलिया में रेलवे नेटवर्क को दो प्रमुख रेल यात्राओं द्वारा पार किया जा सकता है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Check Out 7 Best CBSE Schools In Delhi