करियर की राह में इन 7 बड़ी गलतियों से बचें


By Priyanka Pal16, Feb 2025 10:00 AMjagranjosh.com

करियर चुनना जीवन का सबसे जरूरी निर्णय होता है, यह जरूरी है कि आप इस निर्णय को सोच समझकर लें और कुछ सामान्य गलतियों से बचें।

करियर चुनना

रिश्तेदारों, दोस्तों की देखा – देखी और माता – पिता के दबाव में आकर कभी भी करियर न चुनें। यह आपका जीवन है और आपको ही यह तय करना है कि आप क्या करना चाहते हैं।

इंट्रस्ट

आपको अपने इंट्रस्ट के अनुसार, करियर चुनना चाहिए। ज्यादा पैसों वाला करियर चुनना सिर्फ आपका लक्ष्य नहीं होना चाहिए। किसी भी चीज की चकाचौंध से आपको करियर में नुकसान भी हो सकता है।

करियर ऑप्शन

करियर का चुनाव जल्दबाजी में ना करें। किसी भी करियर के बारे में सोचना या डिसिजन लेना तभी फायदेमंद है जब आप उसकी अच्छी तरह से जांच करते हैं।

ट्रेंड

आपको ट्रेंड का पीछा करने के बजाय अपनी क्षमताओं के अनुसार करियर चुनना चाहिए। ताकि आप अपनी स्किल को नजर अंदाज ना कर सकें।

कड़ी मेहनत

किसी भी करियर में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत और लगन की जरूरत होती है। बहुत ज्यादा उम्मीदें लगाने से आपके हाथों निराशा लग सकती है।

सलाह लें

अपने पेरेंट्स से या मेंटर से करियर के बारे में बात करें उनकी राय भी आपके काम आ सकती है। वे आपके एक्सपीरियंस और नॉलेज के आधार पर आपको सही सलाह दे सकते हैं।

कमजोरी

आपको सफलता हासिल करने के लिए बहुत सी चीजों के बारे में सोचना जरूरी है। अपनी कमजोरियों को पहचानें और उन्हें सुधारने के लिए कोशिश करते रहें।

ऐसी ही करियर टिप्स, सरकारी नौकरियों, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Top 7 Career Opportunities For Those Who Love Speaking