Study Abroad: विदेश में रहकर चुनौतियों से कैसे निपटें?


By Priyanka Pal05, Aug 2024 01:24 PMjagranjosh.com

विदेश में रहकर चुनौतियों से निपटें

विदेश में जाकर पढ़ाई करने से नए कल्चर को जानने और बहुत कुछ जानने का मौका मिलता है। अपने देश और परिवार से दूर रहकर स्टूडेंट कई चुनौतियों और आम समस्याओं का सामना करते हैं। आज इस वेब स्टोरी में जानिए विदेश में रहकर आने वाली प्रॉब्लम और उनके सॉल्यूशन के बारे में।

1. घर की याद आना

परिवार, दोस्त और अपने देश से अलग रहकर आप खुदको अकेले मानने लगते हैं। जिससे आपका एजुकेशन से फोकस हट सकता है। ऐसे में आप उनसे रोजाना विडियो कॉल कर सकते हैं।

2. लैंग्वेज बैरियर

विदेश में रहकर वहीं की भाषा के साथ जीवन जीना जो आपकी पहली भाषा नहीं है, यह चुनौती हो सकती है। इसके लिए आप भाषा को सीख सकते हैं।

3. एजुकेशन

विदेश में पढ़ाई करने के सबसे कठिन पहलुओं में से एक नई शैक्षिक प्रणाली को अपनाना हो सकता है। वहां के प्रोफेसर से संपर्क बनाकर अपनी प्रॉब्लम को सॉल्व करें।

4. कल्चर

इसमें नई भाषा, अलग-अलग खाना और सामाजिक व्यवहारों के साथ ताल मेल बिठाना कठिन हो सकता है। वहां के कल्चर को समझने के लिए आप वहां दोस्त बनाएं उनसे क्लचर के बारे में जान सकते हैं।

5. फाइनेंशियल प्रॉब्लम

वहां रहकर वहां की मंहगाई का सामना करना और अपने लिमिटेड बजट के साथ रहना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। इसके लिए आप पार्ट टाइम जॉब्स की तलाश कर सकते हैं।

6. हेल्थ से जुड़ी प्रॉब्लम

विदेश में रहकर आपको अपनी हेल्थ के साथ भी प्रॉब्लम आ सकती हैं। इसके लिए नियमित रूप से व्यायाम करके और पर्याप्त नींद लेकर एक स्वस्थ जीवन शैली बनाए रखें। बीमा पॉलिसी का भी सहारा ले सकते हैं।

7. सिक्योरिटी

आपका मन और वहां के दोस्तों से विचार का मिलना, कभी - कभी डर लगना सिक्योर महसूस ना करना जैसी प्रॉब्लम हो सकती है। इसके लिए आप वहां पुलिस, सिक्योरिटी के इमरजेंसी मोबाइल नंबर लेकर रख सकते हैं।

सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Kajol’s Remarkable Educational And Career