By Priyanka Pal06, Feb 2025 01:30 PMjagranjosh.com
यूं तो फूलों को सबसे सुगंधित और मनमोहक के लिए जाना जाता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं दुनिया में आज भी कुछ फूल ऐसे हैं जिन्हें अपनी दुर्गंध के लिए जाना जाता है।
टाइटेनियम अरुम
इस फूल को दुनिया के सबसे बड़े जो कि 3 मीटर लंबा होता है और सबसे बदबूदार फूल माना जाता है। इसे आप इंडोनेशिया में आसानी से देख सकते हैं। मजे की बात यह है कि लोगों को इसकी लंबाई काफी आकर्षित करती है।
स्कंक गोभी
पूर्वी उत्तरी अमेरिका की मिट्टी में खिलने वाला ये फूल बहुत ही बदबू फैलाता है। बदबू के साथ इस फूल में औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। इससे अस्थमा, मिर्गी, गठिया और खांसी जैसी बीमारियों का इलाज छिपा है।
रेफ्लेसिया अर्नाल्डी
यह फूल इंडोनेशिया का राष्ट्रीय फूल है, जिसकी ऊंचाई 1 मीटर होने के साथ यह दुनिया का सबसे बड़ा फूल भी है। इसमें पत्ते नहीं पाए जाते और इसकी बदबू सड़ी हुई लाश जैसी होती है।
हाइडनोरा अफ्रिकाना
यह जमीन के नीचे उगता है और खिलने पर नीचे की ओर मुड़े बालों से अपनी जड़ों को फंसाता है और फिर उन्हें जमीन पर ही छोड़ देता है। इसे दक्षिण अफ्रीका का मूल बदबूदार फूल कहा जाता है।
कैरब
कुछ लोगों को इसकी बदबू थोड़ी खुशबू जैसी लग सकती है। हौरानी की बात यह है कि इसकी फलियों का इस्तेमाल खाने के रूप में किया जाता है। नकली चॉकलेट बनाने में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।
बल्बोफिलम फेलेनोप्सिस
सभी ऑर्किड मीठी महक वाले नहीं होते, यह सबसे बड़ा और चूहों की बदबू देता है। इसे भी दुनिया का सबसे अधिक बदबूदार फूलों में गिना जाता है।
हेलिकोडाइसरोस मस्किवोरस
कहा जाता है इस फूल में बदबू मरे हुए घोड़ों जैसी आती है। यह मक्खियों के झुंड को आकर्षित करता है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।