By Priyanka Pal10, Jul 2024 11:00 AMjagranjosh.com
भारत की 7 साइलेंट सिटी
दुनिया में जहां हर तरफ शोर है तो वहीं भारत में कुछ ऐसी जगह भी हैं जो शांति के लिए जानी जाती हैं। आगे जानिए दुनिया की 7 ऐसी साइलेंट सिटी के बारे में।
1. कोडाइकनाल
यह हिल स्टेशन समुद्र तल से 7200 फीट ऊपर स्थित है और तमिलनाडु में मदुरै के पास पश्चिमी घाट की ऊपरी पलानी पहाड़ियों में स्थित है।
2. साइलेंट वैली नेशनल पार्क
केरल में नीलगिरी के पहाड़ों के बीच 200 किलो मीटर क्षेत्र में फैली साइलेंट वैली भारत की सबसे शांत जगहों में से एक है।
3. त्रिउंड
हिमाचल में धौलाधार पर्वत की तलहटी पर बसे इस छोटे से हिल स्टोशन पर लोग दूर - दूर से सूकून की तलाश में आते हैं।
4. कुर्ग
कूर्ग हिल्स स्टेशन या कोडगु पर्यटन स्थल भारत के कर्नाटक राज्य में मौजूद है, जो कि अपने खूबसूरत पर्यटन स्थल के लिए जाना जाता है।
5. पहलगाम
पहलगाम अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए वर्ल्ड फेमस है। ऊंचे हिमालय से घिरे इस जगह के बीच खूबसूरत लिद्दर नदी बहती है
6. हंपी
हम्पी कर्नाटक राज्य में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल होने के लिए प्रसिद्ध है। कर्नाटक का यह प्राचीन गांव अपने प्राचीन मंदिरों के लिए लोकप्रिय है। यहां शांति आपको सुकून दे सकती है।
7. कास पठार
पुणे के कास पठार में रंग - बिरंगे फूल और झील आपके अंदर एक शांति पैदा कर सकती है। यहां आप अपना मन शांत करने के लिए जा सकते हैं।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
Check Out List Of 7 Countries Which Offer Menstrual Leave To Women