जहरीली हो चुकी है भारत के इन 7 शहरों की हवा
By Priyanka Pal
24, Oct 2024 04:06 PM
jagranjosh.com
दिन व दिन बढ़ते प्रदूषण के चलते भारत के कई शहरों में AQI खराब होता जा रहा है। आज इस वेब स्टोरी में जानिए क्या है आपके शहर का हाल।
दिल्ली
आज सुबह 8 बजे के करीब दिल्ली का औसत एक्यूआई 332 मापा गया है और अधिकतर इलाकों का एक्यूआई भी 300 के पार रहा।
सिंगरौली
यहां की जहरीली हवा का स्तर 203 है। यह स्तर पिछले दिन की तुलना में 20 अंक कम है।
भिवानी
भिवानी की हवा का हाल 250 पहुंचा है, जिसकी वजह से डीसी ने पराली न जलाने को लेकर जागरूकता रैली निकाली है।
रोहतक
इस शहर की भी हवा जहरीली हो चुकी है, जिसका स्तर 171 है। यह स्तर पिछले दिन की तुलना में 82 अंक कम है।
जींद
आज हरियाणा के जींद में जहरीली हवा का स्तर 212 रहा है, यह स्तर पिछले दिन की तुलना में 60 अंक कम है।
गाजियाबाद
लगातार हर शहर में खराब होती हवा की क्वालिटी से लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। आज गाजियाबाद में 305 का वायु गुणवत्ता एक्यूआई दर्ज किया गया।
बहादुरगढ़
पराली के कारण हवा का स्तर बहादुरगढ़ में भी खराब रहा। यहां की हवा का स्तर 270 मापा गया।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
Top 7 Affordable Universities To Pursue Masters In Europe
Read More