अनोखी ताकत के लिए जाने जाते हैं दुनिया के ये 7 जानवर


By Priyanka Pal27, Jan 2025 11:59 AMjagranjosh.com

कुछ जानवरों को नेचर का पावरहाउस कहा जाता है, लेकिन क्या आप बता सकते हैं अपने अंदर अनोखी ताकत रखने वाले दुनिया के 7 जानवरों के बारे में। यदि नहीं तो आगे जानिए ताकतवर जानवरों के बारे में।

अफ्रीकी हाथी

इन हाथियों को दुनिया में सबसे ताकतवर माना जाता है। अफ्रीकी हाथी अपनी सूंड से अकेले 400 पाउंड से ज्यादा वजन उठा सकते हैं।

गोरिल्ला

यह अपने वजन का 10 गुना तक भार उठा सकते हैं, ये अपने परिवार की रक्षा के लिए जाने जाते हैं। इनकी मांसपेशियों की ताकत इन्हें अधिक बलवान बनाने में मदद करती है।

सफेद गैंडा

गैंडा अपनी ताकत से जंगल में एक अलग पहचान रखता है। यह लगभग 800 किलोग्राम वजन उठा सकता है।

मस्क ऑक्स

मस्क ऑक्स बर्फीले इलाकों में अपनी अद्भुत ताकत के लिए जाना जाता है। ये 900 किलोग्राम तक भार उठाने की क्षमता रखते हैं।

बाघ

बाघ न केवल अपनी फुर्ती के लिए, बल्कि अपने जबरदस्त मांसपेशीय ताकत के लिए भी प्रसिद्ध है।

ग्रिजली भालू

ग्रिजली भालू की ताकत 2.5 से 5 इंसानों के बराबर होती है। इसके जबड़े की ताकत 1,160 पाउंड प्रति वर्ग इंच है, इसे जंगल के कुशल शिकारी के रूप में जाना जाता है।

डंग बीटल

यह छोटा-सा कीट अपने शरीर के वजन से 1,100 गुना ज्यादा वजन उठाने की क्षमता रखता है। इतनी ताकत शमल भृंग को सबसे ताकतवर जीवों में से एक बनाती है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Which Indian State Is The Largest Producer Of Fox Nuts?