दुनिया-भर में मनाए जाने वाले सबसे अनोखे त्योहार


By Priyanka Pal03, Oct 2024 12:45 PMjagranjosh.com

त्योहार परंपरा, संस्कृति और सामुदायिक भावना के प्रतीक होते हैं। आज इस वेब स्टोरी में जानिए देश दुनिया में मनाए जाने वाले सबसे अनोखे त्योहारों के बारे में।

ला टोमाटीना

स्पेन में मनाया जाने वाला फूड फाइट का यह त्योहार दुनियाभर में काफी प्रसिद्ध है। हर साल अगस्त के महीने में यह त्योहार स्पेन के छोटे से गांव बूनोल में मनाया जाता है।

सोंगक्रान

थाइलैंड में यह त्योहार अप्रैल में हर साल सबसे गर्म समय के दौरान मनाया जाता है। यह त्योहार नव वर्ष के स्वागत के लिए मनाया जाता है।

अप हेली आ

यह त्यौहार जनवरी में लेरविक, शेटलैंड में मनाया जाता है। लोग मशालें लेकर सड़कों पर मार्च करते हैं।

डिया डे लॉस मुएर्टोस

मेक्सिकन लोग इसे अपने प्रियजनों की याद में मनाते हैं। इस त्योहार को मनाने के लिए लोग पिकनिक के लिए कब्रिस्तानों में इकट्ठा होते हैं।

चेउंग चाऊ बन फेस्टिवल

हांगकांग का यह फेस्टिवल एक ताओवादी उत्सव है जो हर साल मनाया जाता है। इस त्यौहार का मुख्य आकर्षण बन्स से ढका एक टावर है।

यी पेंग लालटेन महोत्सव

उत्तरी थाई शहर चियांग माई में, यी पेंग लालटेन महोत्सव पारंपरिक थाई कैलेंडर के बारहवें महीने की पूर्णिमा के दौरान मनाया जाता है।

बोरीयोंग मड फेस्टिवल

साउथ कोरिया का यह फेस्टिवल पूरी तरह से मिट्टी से खेला जाता है। भारत में जिस तरह रंगों का त्योहार मनाया जाता है वैसे ही यह लोग मिट्टी से बोरीयोंग मड फेस्टिवल मनाते हैं।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

7 Best Universities To Study In Netherlands