दुनिया की 7 सबसे अनोखी मूर्तियां देखकर हैरान हो जाएंगे आप


By Priyanka Pal03, Jul 2024 05:36 PMjagranjosh.com

दुनिया की 7 सबसे अनोखी मूर्तियां

कहा जाता है कला एक ऐसा माध्यम है जिसमें इंसान अपने विचारों, भावनाओं और कल्पनाओं को व्यक्त करता है। आज जानिए दुनिया की कुछ ऐसी मूर्तियों के बारे में जो आपको हैरान कर सकती हैं।

1. कूदते हुए बच्चे

इन मूर्तियों को देखकर असलियत का आभास हो सकता है। इसे चोंग फाह चियोंग द्वारा बनाया गया है। इसमें फर्स्ट जनरेशन में लड़कों के एक उत्साही झुंड को सिंगापुर नदी में कूदते हुए देखा जा सकता है।

2. बुडापेस्ट में डेन्यूब बैंक

यहां जूते रखे हुए हैं, यह हलोकॉस्ट के समय गोली मारी गई सैंकड़ों हंगेरियन यहूदियों की याद में बनाई गई हैं।

3. लेस वोयाजर्स

फ्रांस के मर्सिले में लेस वोयाजर्स,अद्भुत मूर्ती बनी हुई है। इस मूर्ति को अनोखा बनाने का काम इसमें आधे शरीर का भाग का न होना है।

4. साइलेंट इवोल्यूशन

यह पानी के नीचे की मूर्ति एक खोए हुए शहर की तरह दिखती है। यह कैनकन, मैक्सिको में स्थित दुनिया के सबसे गहरे स्थल के नीचे का हिस्सा है।

5. डिजिटल ओर्का

डगलस कूपलैंड द्वारा2009 में बनाई गई एक किलर व्हेल की मूर्ति है, जिसे वैंकूवर ब्रिटिश कोलंबिया कनाडामें वैंकूवर कन्वेंशन सेंटर के बगल में स्थापित किया गया।

6. डिमिनिश एंड एसेंड

डेविड मैकक्रैकन द्वारा बनाई गई वेल्डेड एल्युमिनियम सीढ़ी की मूर्ति है। इसे न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च बोटेनिक गार्डन में। यह मूर्ति एक ऑप्टिकल है।

7. लास कॉलिनास के मस्टैंग

रॉबर्ट ग्लेन द्वारा बनाई गईएक कांस्य मूर्ति है जो टेक्सास के इरविंग में लास कॉलिनास में विलियम्स स्क्वायर को सजाती है। इसमें 12 मीटर की ऊंचाई पर नौ जंगली मस्टैंग को दिखाया गया है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

IQ test for kids: कितना बुद्धिमान आपका बच्चा है? जानें