दुनिया के 7 सबसे पुराने जंगल कौन से हैं?


By Priyanka Pal06, Jun 2024 02:51 PMjagranjosh.com

क्या कभी - कभी आपका मन करता है जंगलों में शांति का जीवन बिताने का? या वहां की शांति में ध्यान लगाने का तो चलिए आज हम आपको बताते हैं दुनिया के 7 सबसे पुराने जंगलों के बारे में।

अमेजन

दुनिया का सबसे बड़ा रेन फॉरेस्ट, जिसे पृथ्वी का फेफड़ा भी कहा जाता है। अमेज़न के जंगल से हमें करीब 20% ऑक्सीजन मिलता है। यहां वनस्पतियों और जीवों की लाखों प्रजातियां मौजूद हैं।

कांगो

यह जंगल अफ़्रीका में कांगो बेसिन के 1,40,000 वर्ग मील से ज्यादा क्षेत्र में फैला हुआ है। इसे अक्सर अमेजॉन के बाद पृथ्वी का दूसरा फेफड़ा कहा जाता है।

न्यू गिनी वर्षा वन

इनमें देश के 303,500 वर्ग मील में मौजूद विशाल पर्वत और परिदृश्य शामिल हैं। यह जंगल द्वीप पर मौजूद हैं, इसलिए उनमें कुछ ऐसी प्रजातियां हैं, जिनका दुनिया के अन्य मनुष्यों से कोई संपर्क नहीं है।

वाल्डिवियन शीतोष्ण वर्षावन

यह 95,800 वर्ग मील में फैला हुआ है और यह जंगल 90% स्थानिक प्रजातियों का घर कहलाता है। ये प्रजातियां केवल दक्षिण अमेरिका के वाल्डिवियन जंगलों में पाई जाती हैं।

टोंगास राष्ट्रीय वन

ये जंगल दक्षिणपूर्व अलास्का में स्थित हैं और 26,560 वर्ग मील के क्षेत्र में फैले हुए हैं। यह टोंगास राष्ट्रीय वन भी है, जो संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे बड़ा है।

बोसावास बायोस्फीयर रिजर्व

1997 में यूनेस्को द्वारा नामित किया गया था। ऐसा अनुमान है कि दुनिया की लगभग 13% ज्ञात प्रजातियां रिजर्व के अंदर रहती हैं।

ज़िशुआंगबन्ना उष्णकटिबंधीय वर्षावन

यह दक्षिणी चीन के युन्नान प्रांत में स्थित है। यह 936 वर्ग मील में फैला हुआ है और कई दुर्लभ और लुप्तप्राय प्रजातियों का घर है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

GK Quiz On Chhatrapati Shivaji Maharaj For Kids