By Priyanka Pal09, Jan 2025 05:30 PMjagranjosh.com
उत्तर प्रदेश का प्रयागराज शहर जिसे पहले इलाहाबाद कहा जाता था, वहां लगा महाकुंभ सांस्कृतिक परंपराओं को पिरोए हुए है। आज जानिए आप प्रयागराज जाकर किन - किन जगाहों पर घूम सकते हैं।
त्रिवेणी संगम
हिंदू धर्म की तीन महत्वपूर्ण नदियां गंगा, यमुना और सरस्वती का यहां मिलन होता है इसलिए इसे त्रिवेणी संगम के नाम से जाना जाता है। यहां आप दो नदियों के पानी के रंगों में अंतर देख सकते हैं।
खुसरो बाग
मुगल वास्तुकला से बना खुसरो बाग इलाहाबाद के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। यह प्रयागराज में घूमने के लिए सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है।
आनंद भवन
1970 में, जवाहरलाल नेहरू की बेटी इंदिरा गांधी द्वारा हवेली को भारत सरकार को दान कर दिया गया था। तभी से इसके रखरखाव की जिम्मेदारी सरकार पर है।
प्रयागराज का किला
कहा जाता है कि प्रसिद्ध मुगल सम्राट अकबर इलाहाबाद की आभा से बहुत प्रभावित हुआ था। जिसके बाद उन्होंने इस क्षेत्र में किले का निर्माण करने का फैसला किया था।
जवाहर तारामंडल
यह मेहमानों के लिए सौर मंडल और अंतरिक्ष से जुड़े कई शो भी आयोजित करता है। ग्रहों की चाल के बारे में जानने के लिए आप यहां के किसी भी शो में भाग ले सकते हैं।
अशोक स्तम्भ
इलाहाबाद स्तंभ मौर्य सम्राट अशोक द्वारा स्थापित कई स्तंभों में से एक है। इलाहाबाद स्तंभ पर जाने से पहले पर्यटकों को पहले अनुमति लेनी पड़ती है।
ऑल सेंट कैथेड्रल
ऑल सेंट्स कैथेड्रल की स्थापना पूर्व में 1871 में लेडी मुइर एलिजाबेथ हंटली वेमिस द्वारा की गई थी। 19 वीं शताब्दी के अंत में इसका निर्माण हुआ था।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।