By Priyanka Pal18, Feb 2026 03:30 PMjagranjosh.com
स्क्रीन लिमिट
पढ़ाई के दौरान सोशल मीडिया का इस्तेमाल सीमित रखें। इससे आपका ध्यान भटक सकता है और चीजों को रोकने के लिए ऐप्स का इस्तेमाल करें।
उपकरण
सीखने को आसान बनाने के लिए फ्लैशकार्ड, माइंड मैप या एजुकेशन ऐप का लाभ उठाएं। ताकि पढ़ाई को ज्यादा इंटरैक्टिव और कुशल बनाया जा सकता है।
व्यवस्थित जगह
अपनी स्टडी टेवल को साफ – सुधरा और ध्यान भटकाने वाली चीजों से मुक्त रखें। एकाग्रता बढ़ाने के लिए आरामदायक बैठने की व्यवस्था बनाएं।
मल्टीटास्किंग
एक समय में एक ही काम पर ध्यान केंद्रित करें। एक साथ कई काम करने से आपका ध्यान बंट जाता है और आपके काम की क्वालिटी कम हो जाती है।
ब्रेक
पोमोडोरो टेक्निक का इस्तेमाल करके आप 25 मिनट का नियमित ब्रेक ले सकते हैं, फिर 5 मिनट का ब्रेक लें, इससे आपका फोकस बना रहता है।
कार्यों को प्राथमिकता दें
सबसे पहले जरूरी और कामों की पहचान करें। अपने का को प्रभावी ढंग से प्रभावी और प्रोडक्टिव बनाने के लिए टू – डू लिस्ट या ऐप जैसे टूल का उपयोग करें।
लक्ष्य बनाना
बड़े कामों को छोटे – छोटे, हासिल किए जाने वाले लक्ष्यों में बांट लें। तनाव कम करने और प्रेरित रहने के लिए उन्हें सही तरीके से पूरा करने पर ध्यान दें।
शेड्यूल बनाएं
अपने दिन की योजना एक टाइम शेड्यूल के साथ बनाएं। जिसमें पढ़ाई से लेकर छोटे – छोटे ब्रेक, एक्टिविटीज और जरूरी काम भी शामिल हो। निरंतर प्रगति के लिए आप इसका पालन कर सकते हैं।
ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।