विद्यार्थी खुद से करेंगे प्‍यार तो जिंदगी होगी गुलज़ार


By Priyanka Pal23, Sep 2024 06:00 AMjagranjosh.com

सेल्फ लव करने से आप मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनते हैं, इससे आप जिम्मेदार बनते हैं और अपने काम बेहतर ढंग से निभा पाते हैं।

स्वास्थ्य

सही खानपान, नियमित व्यायाम और पर्याप्त नींद लेना आत्म-प्रेम का पहला कदम है। जब हम अपने शरीर की जरूरतों को समझते हैं और उसकी देखभाल करते हैं, तो हम ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करते हैं।

खुद को स्वीकारना

अक्सर छात्र अपने साथियों से तुलना करते हैं और अपने आप को कम आंकते हैं। आत्म-प्रेम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है कि हम अपने आप को जैसे हैं, वैसे ही स्वीकार करें।

सकारात्मक सोच

नकारात्मक सोच से जीवन में तनाव और चिंता बढ़ जाती है। आत्म-प्रेम का मतलब है कि हम अपने मन में सकारात्मक विचारों को बढ़ावा दें।

समय प्रबंधन

आत्म-प्रेम यह भी सिखाता है कि आप अपने समय का सही उपयोग करें। जब आप समय का सही तरीके से प्रबंधन करते हैं, तो आप अपनी पढ़ाई, व्यक्तिगत समय और आराम के लिए समय निकाल पाते हैं।

शांति

लगातार पढ़ाई और काम से थकावट हो सकती है। इसलिए अपने आप को समय-समय पर आराम देने के लिए समय निकालना जरूरी है। इसके लिए आप योगा या ध्यान लगाना सीख सकते हैं।

सीमाएं तय करें

आत्म-प्रेम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है कि आप अपनी सीमाएं जानें और दूसरों से न कहने में हिचकिचाएं।

उपलब्धियां

अपनी छोटी-बड़ी उपलब्धियों की सराहना करना और खुद को प्यार बांटना यह आत्मविश्वास बढ़ाता है और आपको और भी बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है।

ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

5 Hour Rule: सफलता हासिल करने का सही रूल, ऐसे करें फॉलो