असफलता सेे बाहर निकलने के लिए पढ़ें ये कोट्स


By Priyanka Pal08, Nov 2024 06:31 PMjagranjosh.com

विचार आपके जीवन में बहुत महत्व रखते हैं, अगर यह निगेटिव हो तो तनाव और पॉजिटिव हो तो खुशियों की भरमार देते हैं।

छोटा सा कदम

मुश्किल समय में लिया गया आपका छोटा सा कदम आपकी पूरी जिंदगी बदल देता है।

बोलना

न बोलना बड़ी बात है और न चुप रहना बड़ी है, मगर कब बोलना और कब चुप रहना इसका विवेक रखना बड़ी बात है।

गलती

जीवन की सबसे बड़ी गलती वही होती है, जिस गलती से हम कुछ सीख नहीं पाते।

कठिन

जीवन में कुछ भी कठिन नहीं है, बस विचार सकारात्मक होने चाहिए। जीवन का आनंद तभी लिया जा सकता है।

तनाव

तनाव से केवल समस्याएं ही जन्म लेती हैं, समाधान खोजने हैं तो मुस्कुराना ही पड़ेगा।

सुनना

जो बाहर की सुनता है वो बिखर जाता है, जो भीतर की सुनता है वो संवर जाता है।

जिम्मेदार

तुम्हारी जिंदगी में होने वाली हर चीज के जिम्मेदार तुम हो इस बात को जितनी जल्दी मान लोगे, जिंदगी उतनी बेहतर हो जाएगी।

हार

अगर आपको हारने से डर लगता है तो कभी जीतने की इच्छा मत रखो।

प्रयास

जहां आपके प्रयासों की ऊंचाई बहुत होती है वहां नसीब को भी झुकना पड़ता है।

ऐसे ही मोटिवेशनल कोट्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

सीवी रमन के 10 प्रेरक विचार