By Priyanka Pal23, Aug 2024 06:44 PMjagranjosh.com
स्टूडेंट्स के लिए 7 स्कॉलरशिप
क्या आप किसी स्कॉलरशिप के तलाश कर रहें हैं, तो आप सही जगह आए हैं। जी हां, इस वेब स्टोरी में जानिए इंडियन स्टूडेंट्स के लिए 7 स्कॉलरशिप।
प्राइम मिनिस्टर रिसर्च फैलोशिप
यह फैलोशिप साइंस, टेक्नोलॉजी के फील्ड में पीएचडी करने वाले स्टूडेंट्स के लिए है। यह फेलोशिप शिक्षा मंत्रालय द्वारा दी जाती है। जिसका उद्देश्य तकनीकी रिसर्च को बढ़ावा देना है।
AICTE प्रगति स्कॉलरशिप
टेक्निकल एजुकेशन के लिए यह स्कॉलरशिप काम करती हैं, जिसका उद्देश्य युवा लड़कियों को आगे की पढ़ाई और स्किल डेवलप कराना है।
प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप स्कीम
इस स्कॉलरशिप का फायदे वे सभी स्टूडेंट्स उठा सकते हैं जिनके पेरेंट्स ने आर्मी, नेवी या एयर फोर्स में सेवा की है। 12वीं के बाद स्टूडेंट्स इस स्कॉलरशिप का लाभ उठा सकते हैं।
CSSS स्कॉलरशिप
सेंट्रल सेक्टर स्कीम ऑफ स्कॉलरशिप के लिए स्टूडेंट्स scholarships.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इस स्कॉलरशिप को पाने के लिए अपनी स्ट्रीम में टॉप 20 परसेंट स्टूडेंट में शामिल होना होता है।
किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना
स्टूडेंट 12वीं के बाद साइंस स्ट्रीम में आगे पढने के लिए इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इसके तहत बीएससी, बीएस-एमएस करने वाले स्टूडेंट को स्कॉलरशिप दी जाती है।
पोस्ट मैट्रिक स्कोलरशिप
इस स्कोलरशिप को अल्पसंख्यक स्टूडेंट्स अपनी मैट्रिक पूरी करने के बाद अप्लाई कर सकते हैं।
INSPIRE स्कोलरशिप
हायर एजुकेशन के लिए 12वीं क्लास में साइंस की फील्ड में अच्छा स्कोर करने वाले स्टूडेंट्स को इसका लाभ मिलता है।
सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।