कहीं आप एक्सट्रीम इंट्रोवर्ट तो नहीं? इन 7 संकेतों से जानिए


By Priyanka Pal30, Aug 2024 02:53 PMjagranjosh.com

एक्सट्रीम इंट्रोवर्ट लोगों की आदतें

क्या ज्यादा लोगों से मिलने में कतराते हैं और अकेेले रहने से आपकी एनर्जी बनी रहती है। तो हो सकता है कि आप एक्सट्रीम इंट्रोवर्ट हो।

एकांत में रहना

एक्सट्रीम इंट्रोवर्ट लोगों को एकांत में रहना काफी ज्यादा अच्छा लगता है। ऐसा करने से उनके अंदर एनर्जी बनी रहती है और वह अपने विचारों के साथ डूबे रहते हैं।

सोशल एनर्जी

यह लोग अपनी एनर्जी को तब खोया हुआ पाते हैं जब वह ज्यादा लोगों के बीच में होते हैं। उन्हें ज्यादा सोशल होना पसंद नहीं होता।

घुलना मिलना

इन लोगों की दोस्ती काफी पक्की होती है। यह उन लोगों से साथ जुड़ाव महसूस करते हैं जिन्हें यह जानना चाहते हैं।

विचारशील

यह अपने आस - पास के लोगों के प्रति गहरी निगाह रखते हैं। अक्सर उन बातों पर ध्यान बनाकर रखने हैं जिन्हें दूसरो अनदेखा कर देते हैं।

लिखकर बात करना

यह लोग खुद को अभिव्यक्त करने के लिए अपने शब्दों को को चुनने, विचारों को क्लियर करने के लिए भावनाओं को व्यक्त करते हैं।

नापसंद

गपशप और छोटी - मोटी बातें यह लोग कम ही करना पसंद करते हैं। यह ऐसी बातों को नहीं करते जिनसे दूसरों की भावनाओं को ठेस पहुंचती है।

अकेले रहना

उन्हें अपनी ऊर्जा को फिर से भरने और मानसिक संतुलन को फिर से हासिल करने के लिए नियमित रूप से एकांत की जरूरत होती है।

ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

इन 8 तरीकों से ब्रेन देता है आराम करने की चेतावनी