क्या आप खुद से बोल रहे हैं झूठ? इन 7 संकेतों से जानिए
By Priyanka Pal29, Aug 2024 06:07 PMjagranjosh.com
खुद से झूठ बोलने के 7 संकेत
आज इस वेब स्टोरी में जानिए कि आप खुद से किन परिस्थितियों में झूठ बोलते हैं और बोल रहे हैं। आगे बताए जा रहे 7 संकेतों से जानिए।
किसी चीज से भागना
आपको ऐसा लगता है कि आप किसी चीज से भागने की कोशिश कर रहे हैं या किसी चीज का सामना नहीं करना चाहते। तो यह संकेत बताता है कि आप खुद से झूठ बोल रहे हैं।
दूसरों का व्यवहार अच्छा लगना
सच्चाई से बचने के लिए आप खुद को दूसरे लोगों और उनके बुरे व्यवहार के लिए बहाने बनाते हुए पाते हैं।
कठोर रवैया
आप किसी भी घटना के लिए जिम्मेदारी स्वीकार नहीं कर सकते, इसके बजाय, हमेशा दूसरे लोगों को ही दोषी ठहराया जाता है।
सपने देखना
यदि आप अपने वर्तमान में नहीं हैं और वास्तविकता को छोड़कर सपने देख रहे हैं। यह साफ संकेत है कि आप खुद से झूठ बोल रहे हैं।
दूसरों की सलाह
जब कोई दोस्त या परिवार का सदस्य आपको आपकी स्थिति के बारे में साथ देने या कुछ समझाने आता है तो आप उनसे दूर भागने लगते हैं। आपके अंदर क्रोध, उदासी और चिड़चिड़ापन जैसी भावनाएं आने लगती हैं।
चिंता में डूबे रहना
हमेशा एक अलग ही दुनिया में डूबे रहना कभी - कभी ऐसा करने से आप अपनी हकीकत से दूर हो जाते हैं। ज्यादा चिंता करने वाले लोग भी खुद से झूठ बोलते हैं।
दिमाग भटकते रहना
आप खुद को यह समझाने की कोशिश करते रहते हैं कि सब कुछ ठीक है और आप नियंत्रण में हैं, जबकि भावनात्मक रूप से आप टूट चुके हैं।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
बिल्ली या कुत्ता; आपका पसंदीदा पालतू जानवर खोलेगा पर्सनैलिटी के राज