By Priyanka Pal24, Jan 2025 11:21 AMjagranjosh.com
क्या आप भी अपने दिमाग को तेज - तर्रार बनाना चाहते हैं, तो जानिए किन एक्टिविटीज के जरिए आप दिमाग की बत्ती जला सकते हैं।
नई भाषा
किसी भी नई भाषा को सीखने से आप अपने दिमाग को तेज बना सकते हैं। इससे ना केवल बच्चों का बल्कि बड़ों का भी IQ बढ़ता है।
जिज्ञासा बढ़ाना
अपने अंदर किसी भी चीज के बारे में जानने की इच्छा शक्ति को बढ़ाएं। इसके जरिए दिमाग को तेजी से और नई चीजों से अवगत कराया जा सकता है। यह अभ्यास आपकी सोच को तेज करता है और आपके ज्ञान का विस्तार करता है।
मौन का अभ्यास
रोजाना 5 मिनट शांत बैठने से और अपने विचारों को शांत करने से आपका इसका अभ्यास कर सकते हैं। इसके जरिए कठिन से कठिन समस्याओं को आसान बनाया जा सकता है।
दूसरों को सिखाना
दूसरों को सिखाना नई जानकारी की अपनी समझ को मजबूत करने के सबसे प्रभावी तरीकों में से एक है। जब आप कुछ नया सीखते हैं, तो इसे किसी और के साथ साझा करें। ऐसा करने से ये आपकी समझ को मजबूत बनाता है।
दृष्टिकोण
अलग - अलग विचारों के लोगों से जुड़ें, उनके विचारों को जानने से आपकी बुद्धि में जानकारी बढ़ सकती है। अलग - अलग चर्चाओं में शामिल होने से भी दिमाग विकसित होता है।
कंफर्ट से बाहर निकलें
विकास तब होता है जब आप खुद को चुनौती देते हैं, अपने दिमाग को कंफर्ट जोन से बाहर निकालें। अपने सुबह के रूटीन में बदलाव करें।
स्मरण
रात को सोने से पहले दिन भर आपने जो कुछ भी किया उसके बारे में सोचें। जो भी कुछ आपने नया सीखा उसकी प्रैक्टिस करना शुरू करें, जिससे कि आप उसे जल्दी से जल्दी सीख सकें।
ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।