By Priyanka Pal15, Jan 2025 12:53 PMjagranjosh.com
ये नियम बदल देंगे आपके जीने का तरीका
आज ऐसे 7 नियमों के बारे में जानिए जिससे आप भी सक्सेसफुल जिंदगी जीना शुरू कर सकते हैं।
No Zero Days Rule
यह एक प्रिंसिपल है जो आपको अपने गोल्स के लिए हर दिन कुछ न कुछ करने के लिए मोटिवेट रखता है, चाहे वो कितना भी छोटा क्यों ना हो। ये रूल कहता है कि कम से कम थोड़े मिनट स्ट्रेचिंग या पैदल चलें। यह नियम कहता है बिना कुछ किए एक भी दिन ना गुजारें।
10-10-10 Rule
यह एक डिसिजन मेकिंग टेक्निक है, जो आपको प्रोडक्टिव तरीके के साथ च्वाइस करने में हेल्प करता है। यह आपको शॉर्ट टर्म, मीडियम टर्म और लॉन्ग टर्म के कामों के बारे में है। इसमें आप जानते हैं कि कैसे आपका फैसला 10 मिनट, 10 घंटे और 10 दिनों में असर डालेगा।
Rule of 3
यह नियम एक पैटर्न की तरह है, जो कि हमारे दिमाग को प्रोसेस करना और याद रखना आसान लगता है।
5 Why Techniques
यह एक प्रॉब्लम सॉल्विंग मैथड है, जिसका जिक्र कई किताबो में मिलता है। कई बार क्यों पूछकर किसी प्रॉब्लम के गहराई से जांच करने का एक बेहतर तरीका है।
80/ 20 Rule
ये नियम बड़ी परिस्थिती में इस्तेमाल किया जाता है। पढ़ाई में आपके 80 प्रतिशत एग्जाम रिजल्ट 20 परसेंट मटीरियल पर फोकस करने से आ सकते हैं।
5 Minute Rule
टालमटोल की आदत को खत्म करने के लिए ये सबसे किफायती रूल माना जाता है। 5 मिनट के टाइम को सेट करके, टास्क पर फोकस और 5 मिनट तक सिर्फ उसी काम को करें भले ही आपका मन ना हो। इससे आप खुद फैसला ले पाएंगे आपको वो काम जारी रखना है या नहीं।
One Minute Rule
ये एक प्रिंसिपल है जिसकी चर्चा अक्सर प्रोडक्टिविटी और टाइम मैनेजमेंट में की जाती है। यह एक गाइडलाइन है जो आपको छोटे कामों को तुरंत करने के लिए मोटिवेट करता है। जब भी आपके सामने कोई ऐसा काम आए जिसे पूरा करने में 1 मिनट या उससे कम समय लगेगा तो, उसे तुरंत करें।
ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।