ये 7 स्किल सीखकर जीवन बनाएं आसान


By Priyanka Pal16, Jul 2024 02:12 PMjagranjosh.com

7 स्किल सीखकर जीवन बनाएं आसान

सीखना जीवन को आसान और सफल बना सकता है। आज जानिए ऐसी 7 स्किल के बारे में जिन्हें सीखकर आप अपनी वैल्यू प्रोफेशनल लाइफ में बढ़ा सकते हैं।

1. रीडिंग

रोजाना कुछ न कुछ पढ़ते रहना, यदि आप किसी किताब को पढ़ते हैं तो, हमेशा एक दिन में एक पेज को पढ़ना शुरू करें। ना केवल पढ़ना बल्कि एक - एक शब्द को समझना आपकी स्किल को निखारता है।

2. इन्वेस्टिंग

इन्वेस्टिंग करने से आप अपने फ्यूचर को सिक्योर बना सकते हैं। यह भी आज के समय में बहुत वैल्यूवल स्किल है।

3. हॉबीज बिल्ट करना

अगर आप अपनी छुट्टी के समय कोई नई स्किल डेवलप करते हैं, तो इससे आप ज्यादा प्रोडक्टिव बनते हैं। यह दूसरों के मुकाबले आपको सोचने की क्षमता देता है।

4. पब्लिक स्पीकिंग

यदि आप इंट्रोवर्ट हैं और लोगों के सामने बोलने से हमेशा बचते हैं। तो इसे आज ही छोड़ दें, लोगों के सामने बोलना सीखें।

5. प्रोडक्टिविटी

कम समय में ज्यादा काम करने के लिए खुद को तैयार रखें। इसके लिए क्रिएटिव वर्क और ऐसी एक्सरसाइज कर सकते हैं जिससे आप दूसरों के मुकाबले अपनी प्रोडक्टिविटी बढ़ा सकते हैं।

6. डेटा साइंस

डेटा साइंस में आप डेटा यानी जानकारी का उपयोग करके समस्याओं को हल कर सकते हैं और निर्णय ले सकते हैं।

7. इमोशनल इंटेलीजेंस

अगर आप दूसरों और अपनी प्रॉब्लम को समझ सकते हैं तो, इससे व्यक्ति की समझ में आने वाले समस्याओं को हल करने में मदद मिलती है और उसकी सामाजिक और प्रोफेशनल लाइफ में सुधार होता है।

ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

स्ट्रांग पर्सनैलिटी डेवलप करने के 5 तरीके