दुनिया में सबसे ज्यादा सोने वाले 7 जानवर कौन से हैं?
By Priyanka Pal24, Sep 2024 09:29 AMjagranjosh.com
आज जानिए दुनिया के 7 ऐसे जानवरों के बारे में जो अपनी पूरी उम्र सोकर बिता देते हैं। इसी वजह से यह जानवर सबसे आलसी कहलाते हैं।
कोआला
यह जानवर ऑस्ट्रेलिया में पाया जाने वाला प्यारा जानवर है, जो दिन में 18 से 22 घंटे तक सोते हैं। यह पहले जीभर कर यूकेलिप्टस के पत्ते खा लेते हैं, फिर उन्हें पचाने के लिए सोते रहते हैं।
शेर और टाइगर
शेर और टाइगर भी दिन में 16 से 20 घंटे की नींद लेते हैं। यह जानवर दिनभर आराम फरमाते हैं और रात में अपने शिकार की तलाश में निकल जाते हैं।
बत्तख
पानी में डुबकियां लगाने वाली बत्तख भी 14 से 16 घंटे की नींद लेना पसंद करती हैं। ये पानी में तैरते – तैरते ही अपनी नींद पूरी कर लेती हैं।
दरियाई घोड़े
हमेशा पानी में रहने वाला यह जानवर करीब 16 से 20 घंटे तक सोते रहते हैं। इनके नाम में घोड़ा जरूर लगा है, लेकिन यह बहुत आलसी माने जाते हैं।
चिंपैंजी
यह जानवर 12 से 15 घंटे की नींद लेता है। ये खुद को थकान से बचाने और सुरक्षित रखने के लिए ज्यादा सोते हैं।
बंदर
यह जानवर 12 से 16 घंटे सोते हैं, यह पेड़ों से घंटों तक लटके – लटके ही ये अपनी नींद पूरी कर लेते हैं। लेकिन अपनी सेफ्टी के लिए नींद में भी अलर्ट रहते हैं।
खरगोश
यह जानवर अपनी ज्यादा शरारत के लिए जाना जाता है, ये घास के बीच और बिलों के अंदर 12 से 14 घंटे तक सोते हैं।
ऐसी ही सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।