By Priyanka Pal31, Jan 2025 05:30 PMjagranjosh.com
दुनिया में आज भी कई ऐसे छोटे देश मौजूद हैं, जहां रहने वाले लोगों की गिनती कोई भी आसानी से कर सकता है। जानिए ऐसे ही छोटे देशों के बारे में।
वेटिकन सिटी
इस देश की आबादी लगभग 800 लोगों की है। वेटिकन सिटी दुनिया का सबसे छोटा देश है और यह रोम के अंदर स्थित है। यहां के प्रसिद्ध स्थल वेटिकन म्यूजियम और सेंट पीटर बेसिलिका पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं।
मोनाको
मोनाको को प्रिंसिपैलिटी ऑफ मोनाको भी कहा जाता है। यह दुनिया का दूसरा सबसे छोटा देश है, जिसकी जनसंख्या लगभग 39,000 है।
नाउरू
इसका क्षेत्रफल 21 वर्ग किलोमीटर है और आबादी लगभग 10,000 है। स देश की कोई आधिकारिक राजधानी नहीं है, लेकिन प्रशासनिक केंद्र यारेन है।
तुवालु
तुवालु प्रशांत महासागर में स्थित एक द्वीप देश है, जिसका क्षेत्रफल 26 वर्ग किलोमीटर और जनसंख्या लगभग 11,000 है। इसकी राजधानी फनाफूती है।
सैन मरीनो
सैन मरीनो, उत्तरी इटली में स्थित दुनिया के सबसे पुराने गणराज्यों में से एक है। इसकी आबादी लगभग 33,000 है।
लिकटेंस्टीन
इसका क्षेत्रफल 160 वर्ग किलोमीटर है और जनसंख्या 39,000 से अधिक है। यह देश अपनी अल्पाइन सुंदरता, छोटे-छोटे गांवों और स्कीइंग तथा हाइकिंग जैसे एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए जाना जाता है।
मार्शल आइलैंड्स
यह 181 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैला हुआ है और इसका इतिहास तथा संस्कृति समृद्ध है। यहां विश्व युद्ध से जुड़े अवशेषों को देख सकते हैं, कोरल रीफ में डाइविंग कर सकते हैं और पारंपरिक रीति-रिवाजों का अनुभव ले सकते हैं।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
Basant Panchami: 7 Activities to Enjoy with Your Kids