GK: मुगल काल में लिखी गई 7 प्रमुख किताबों में क्या था खास? जानिए


By Priyanka Pal20, Sep 2023 10:21 AMjagranjosh.com

मुगल काल

मुगलों ने तीन शताब्दियों तक भारतीय उपमहाद्वीप पर शासन किया, इसी साम्राज्य को समझने के लिए आइए जानते हैं उस दौरान लिखी गई कुछ किताबों के बारे में -

बाबरनामा

इस किताब को तुजुक-ए-बाबरी के नाम से भी जाना जाता है और ये ये प्रथम मुगल सम्राट बाबर की आत्मकथा है। यह चगताई भाषा में लिखी गयी थी।

हुमायूँनामा

शाही परिवार की गुलबदन बेगम ने मुग़ल परिवार में रोज़मर्रा की ज़िंदगी कैसी होती है इसका बेहतरीन वर्णन किया है।

तजकिरात उल वाकियात

इस पुस्तक की रचना अकबर के आदेश से हुमायूं के सेवक जौहर आफताबची ने की थी। हुमायूं के बारे में जानने के लिए यह ग्रंथ प्रमाणित माना जाता है।

आइन-ए-अकबरी

इस पुस्तक को 16वीं सदी में लिखा गया था और इसमें मुगल शासक अकबर के प्रशासन से संबंधित है। अबुल फज़ल द्वारा लिखा गया था।

तबकात ए अकबरी

इसकी रचना ख्वाजा निज़ामुद्दीन अहमद ने की थी इसमें गजनवी से लेकर 1593-94 तक का समय शामिल है।

इकबालनामा ए जहाँगीरी

इस पुस्तक की रचना मुतमिद खान ने की जिसमें उसने जहाँगीर के शासन काल का वर्णन किया है।

शाहजहांनामा

इस पुस्तक की रचना इनायत खान ने की थी जिसमें मुगल बादशाह शाहजहां से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों का और इतिहास के बारे में लिखा गया है।

GK: ये हैं दुनिया के 10 सबसे व्यस्त एयरपोर्ट