By Priyanka Pal07, Aug 2024 09:48 AMjagranjosh.com
क्लॉक टावर
क्या आपको पता हैं दुनिया के 7 सबसेे ऊंचे क्लॉक टावर के बारे में, यदि नहीं आज इस वेब स्टोरी में जानिए।
1. अबराज अल-बेत टावर
सऊदी अरब में बने इस क्लॉक टावर को मक्का रॉयल क्लॉक टॉवर के नाम से भी जाना जाता है, इसकी ऊंचाई 601 मीटर है।
2. एनटीटी डोकोमो योयोगी बिल्डिंग
जापान के टोक्यो के शिबुया के सेंडागया जिले में मौजूद यह टावर आपको आसमान को छूते नजर आएगा। यह बिल्डिंग 240 मीटर ऊंची है।
3. पैलेस ऑफ कल्चर एंड साइंस
यह वारसॉ और पोलैंड की सबसे ऊंची बिल्डिंग है, इसकी ऊंचाई 237 मीटर है। इसे सोवियत-रूसी वास्तुकार लेव रुडनेव ने सेवन सिस्टर्स शैली में डिजाइन किया था।
4. मेट्रोपॉलिटन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी टावर
न्यूयॉर्क में मौजूद इस बिल्डिंग की ऊंचाई 231.4 मीटर है। साउथ बिल्डिंग के टॉवर को नेपोलियन लेब्रन एंड संस की वास्तुशिल्प फर्म द्वारा डिजाइन किया गया था।
5. फिलाडेल्फिया सिटी हॉल
यह टावर यूएसए में है, इसकी ऊंचाई 167 मीटर है। और 1894 में अपने पूरा होने पर यह दुनिया की सबसे ऊंची रहने योग्य इमारत थी। इसे 1976 में राष्ट्रीय ऐतिहासिक स्थल के रूप में नामित किया गया था।
6. मर्केंटाइल नेशनल बैंक बिल्डिंग
159.4 मीटर की ऊंचाई वाली यह बिल्डिंग यूएसए में मौजूद है। मेन और कॉमर्स के बीच एर्वे स्ट्रीट के किनारे स्थित इस जगह पर पहले 1889 में निर्मित ऐतिहासिक पोस्ट ऑफिस हुआ करता था।
7. कस्टम टाउस टावर
बोस्टन के इस टावर की ऊंचाई 151 मीटर है, इसकी मूल बिल्डिंग का निर्माण 1837-47 में किया गया था और इसे ग्रीक रिवाइवल शैली में अम्मी बर्नहैम यंग द्वारा डिज़ाइन किया गया था।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
Why Is The Festival Of Teej Celebrated? Know It's History!