Ego कंट्रोल करने के 7 टिप्स
By Priyanka Pal
10, Jul 2024 02:34 PM
jagranjosh.com
Ego कंट्रोल करने के 7 टिप्स
कई लोगों को Ego प्रॉब्लम होती है, जिसकी वजह से वे अपने कई दोस्तों से दूर होते चले जाते हैं। आगे जानिए इसे कंट्रोल करने के 7 तरीकों के बारे में।
मेडिटेशन
सुबह उठकर मेडिटेशन करने से आपके मन को शांति मिलती है। ध्यान से आत्म-चेतना बढ़ती है और आप अपने विचारों को बेहतर तरीके से नियंत्रित कर सकते हैं।
खुद को पहचानना
अपने आप को समझें और अपनी पावर और कमजोरियों को पहचानें। इससे आपको यह पता चलेगा कि आपका अहंकार कब और कैसे काम करता है।
सुनना
दूसरों की बात ध्यान से सुनें और उनकी राय का सम्मान करें। इससे आपका अहंकार कम होगा और आप एक बेहतर पर्सनैलिटी बन सकते हैं।
माफी मांगना
यदि आपसे कोई गलती हो जाती है, तो माफी मांगने से पीछे न हटें। यह आपके Ego को कम करेगा और आपको एक बेहतर व्यक्ति बनाएगा।
धैर्य रखें
जब भी किसी कठिनाई का सामना करें, धैर्य बनाए रखें। धैर्य रखने से आपका अहंकार नियंत्रित रहता है और आप शांत मन से समस्याओं का हल निकाल सकते हैं।
हेल्प लें
जब भी आपको अपने दोस्तों या रिश्तेदारों से मदद की जरूरत हो तो बिना हिचकिचाहट के मांग सकते हैं।
सेवा का भाव
दूसरों को खुद से नीचा दिखाने की कोशिश न करें ऐसा करने से आप उन्हें तकलीफ दे सकते हैं। हमेशा विनम्रता से पेश आएं।
ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
बातचीत के ये तरीके बच्चों को बनाते हैं एक अच्छा इंसान
Read More