By Priyanka Pal25, Nov 2024 02:56 PMjagranjosh.com
जानिए दुनिया के ऐसे 7 देशों के बारे में, जहां एक बार आपको जरूर जाना चाहिए। दुनिया में कुल 195 देश हैं, ऐसे भी सुंदर देश हैं, जिनके बारे में लोगों को पता नहीं है। आज जानिए ऐसे ही देशों के बारे में –
गुयाना
यह दक्षिण अमेरिकी देश अटलांटिक महासागर के तट पर स्थित है। गुयाना में हाल के सालों में तेल और गैस के बड़े भंडार मिले हैं, जिससे देश की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है।
जिबूती
यह जगह पूर्वी अफ्रीका में मौजूद है इस देश की सीमाएं इरिट्रिया, इथियोपिया और सोमालिया से मिलती हैं। यहां के खूबसूरत समुद्र तट पर आप रोमांचक गतिविधियों का लुत्फ उठा सकते हैं।
किरिबाती
प्रशांत महासागर से घिरा यह देश 33 द्वीपों से मिलकर बना है। यहां के लोग मछली पकड़ने और खेती पर निर्भर हैं। दुनिया में सबसे पहले सवेरा यहीं होता है।
साओ टोमे और प्रिंसिपे
साओ टोमे और प्रिंसिपे दो द्वीपोंस साओ टोमे और प्रिंसिपे से बना है। ये द्वीप ज्वालामुखी के फटने से बने हैं। यहां आपको प्राकृति की खूबसूरती देखने को मिल सकती हैं।
कोमोरोस
यह जगह इंडियन ओशियन में मोजाम्बिक और मडास्कर के बीत स्थित है, कोमोरोस चार मुख्य द्वीपों से बना है, ग्रांडे कोमोरे, मोहेली, अंजुआन।
सूरीनाम
साउथ अमेरिका का एक छोटा सा देश, जो ब्राजील, फ्रेंच गुयाना और गायना से घिरा हुआ है। यहां बहुत सी ऐतिहासिक इमारतें आपको देखने को मिल सकती हैं।
तूवीलु
यह देश हवाई और ऑस्ट्रेलिया के बीच बसा है। इसे पहले एलिस आइलैंड के नाम से जाना गया जिसके बाद 1978 में ब्रिटेन से आजादी मिली।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।