By Priyanka Pal01, Mar 2025 03:00 PMjagranjosh.com
स्टूडेंट को होनहार बनाने वाली 7 आदतें
हर इंटेलिजेंट स्टूडेंट अपने IQ के लिए जाने जाते हैं, लेकिन क्या आप जानना चाहते हैं कि होनहार स्टूडेंट ऐसा क्या करते हैं। आज जानिए स्टूडेंट को होनहार बनाने वाली 7 आदतों के बारे में।
पढ़ाई की आदत
होनहार स्टूडेंट को हर दिन एक निश्चित समय पर पढ़ाई करने की आदत होती है। आखिरी समय पर रटने के बजाय, रोज थोड़ - थोड़ा सीखें।
टाइम मैनेजमेंट
होनहार स्टूडेंट अपना समय सही तरीके से बांटकर पढ़ाई, मनोरंजन और आराम के लिए बैलेंस रूटीन अपनाना पसंद करते हैं।
एक्टिव लर्निंग
सिर्फ याद करने के बजाय समझने की कोशिश करते हैं। होनहार स्टूडेंट नोट्स बनाकर काम करना पसंद करते हैं।
पॉजिटिव एटीट्यूट
खुद पर विश्वास रखकर और आत्मविश्वास के साथ वह किसी भी जंग को जीत जाते हैं। अपनी असफलताओं से सीखने के लिए उन्हें जाना जाता है।
गाइडेंस
स्टडी ग्रुप्स में शामिल होकर टीमवर्क से सीखने की कोशिश करते हैं। अपने टीचर्स या सीनियर से हमेशा सलाह लेते हैं।
डिजिटल डिस्ट्रैक्शन
सोशल मीडिया और मोबाइल गेम्स में समय बर्बाद करने से बचें, पढ़ाई के दौरान फ़ोन को साइलेंट मोड पर रखें।
जरूरत पड़ने पर हेल्प लेना
शिक्षकों और सीनियर्स से सलाह लेने में हिचकिचाहच महसूस नहीं करते, जरूरत पड़ने पर हेल्प हमेशा लेते हैं।
ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।