Reading Skill: बच्चे की रीडिंग को इंप्रूव करेंगे ये 7 टिप्स
By Priyanka Pal17, Jul 2024 05:59 PMjagranjosh.com
राडिंग स्किल
बच्चे कभी - कभी पढ़ने में आना कानी करते हैं। ऐसे में उनके लिए पढ़ाई को मजेदार बनाना बहुत जरूरी होता है। आज जानिए आप अपने बच्चे की रीडिंग स्किल को कैसे निखार सकते हैं।
1. पढ़ने की आदत डालें
रोजाना कम से कम 20 मिनट बच्चे के साथ पढ़ें। इससे उसकी रीडिंग की आदत बनेगी और वह किताबों के प्रति रुचि दिखाएगा।
2. इंटरेस्टिंग बुक
आप जिस भी बुक से बच्चे को पढ़ाना चाहते हैं, उसमें चित्र बने होने चाहिए। इसी के साथ अगर उसे कार्टून या एडवेंचर पसंद है, तो उसी थीम की किताबें पढ़ाएं।
3. पढ़ने का सही समय
ज्यादा शोर होने पर बच्चे का ध्यान विचलित हो सकता है। ऐसे में कोशिश करें कि आप उसे शांत जगह बैठाकर पढ़ाएं।
4. बोल बोलकर पढ़ना
जोर से पढ़ने से बच्चे की उच्चारण और शब्दावली में सुधार होता है। साथ ही, उसकी समझ भी बेहतर होती है।
5. मजेदार तरीका
कहानी के अलग - अलग किरदारों को अलग आवाज में पढ़ने को कहें। किताब में आए चित्रों को दिखाएं। इससे बच्चा पढ़ने में दिलटस्पी महसूस करेगा।
6. एक्टिविटी
रीडिंग से संबंधित एक्टिविटी जैसे कि शब्द पहेली, फ्लैश कार्ड्स, और इंटरैक्टिव किताबें बच्चों को पढ़ने के लिए मोटिवेट करने का काम करती हैं।
7. परखना
पढ़ने के बाद बच्चे से कहानी के बारे में प्रश्न पूछें। इससे उसकी समझ में सुधार होगा और वह पढ़ी हुई जानकारी को बेहतर ढंग से याद रखेगा।
ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।