निगेटिव विचारों को खुद पर हावी होने से रोकने के तरीके
By Priyanka Pal20, Nov 2024 01:50 PMjagranjosh.com
निगेटिव विचार और उनका मूड़ पर होने वाले इफैक्ट को रोकने के लिए सबसे अच्छा तरीका है, उनसे थोड़ी दूरी बनाए रखें और समझकर रिस्पांस करें। वरना बाद में इसे कंट्रोल करना थोड़ा मुश्किल लग सकता है।
माइंड रीडिंग
दूसरों के प्रति अपना विचार बनाने से पहले उनके बारे में जाने और इस बात का पता करें कि वह कोई काम क्यों नहीं कर पा रहे हैं। या अपकी बातों पर ध्यान क्यों नहीं दे रहे हैं।
इंप्रूवमेंट
एग्जाम के लिए आप पढ़ नहीं पा रहे हैं और इससे जुड़े आप अपने बारे में गलत सोचने लगते हैं। तो इसके लिए आपको ओवरथिंक करने की बजाए पढ़ने पर यानी इंप्रूव करने की ज्यादा जरूरत होती है।
अंदाजा
जब दूसरों के साथ ठीक वैसा ही व्यवहार करने लगें जैसा सामने वाले ने आपके साथ किया था, तो यह गलत है। ऐसा सोचने की बजाए आपको अपने नजरिय को बदलने की जरूरत है।
उम्मीद
मुझे हमेशा अच्छा दिखना है, मुझे हमेशा दूसरों से अच्छा करना है। इसमें इंप्रूवमेंट स्किल्स और क्षमताओं के आधार पर ही आपको उम्मीद लगानी चाहिए।
ज्यादा हासिल करना
अपनी तैयारी में बेस्ट देने के बारे में सोचें और बदले में मिलने वाले रिजल्ट से खुश रहें। लेकिन इनसे संतुष्ट ना हो, इसका मतलब है कि अपने आज के रिजल्ट से और ज्यादा हासिल करने के बारे में सोचते रहें।
मोटिवेशन
अपने जीवम में मोटिवेट बने रहने के लिए अपने सपनों को पूरा करने के लिए जरूरी क्षमताओं को उभारते रहें। भले ही कभी आपका मन ना भी करे। ताकि इससे आपकी ताकत और क्षमताएं बढ़ती रहें।
मजेदार काम
अपने अंदर के टालमटोल की आदत को खत्म करने के लिए उन कामों को करें जिन्हें करने से आपको मजा आता है। इसलिए अपने पैशन के काम को करने के लिए अहमियत दें।
ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
Top 6 Tips To Create Positive Changes That Actually Works