फाइनेंस का मास्टर बना सकती हैं ये 8 किताबें


By Mahima Sharan03, Jul 2024 11:45 AMjagranjosh.com

यहां कुछ किताबों की लिस्ट दी गई है, जो आपको फाइनेंस का बादशाह बना सकती है। इन किताबों की मदद से आप पोर्टफोलियो, इन्वेस्टमेंट, फाइनेंस आदि की जानकारी मिलती है।

द साइकोलॉजी ऑफ मनी

इस किताब में यह बताया गया है कि फाइनेंशियल सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि आप क्या जानते हैं, उससे ज़्यादा आप कैसे व्यवहार करते हैं।

थिंक एंड ग्रो रिच

इस किताब में सक्सेज होने के माइंडसेट के बारे में पता चलता है। यह किताब आपकी मानसिकता को बदलने में मदद करती है। इससे आपको बहुत कुछ सीखने के लिए मिलता है।

रिच डैड पुअर डैड

इस किताब में ऑथर ने एक अमीर और गरीब पिता के बारे में बताया है, जो बताती है कि कैसे एक अमीर और गरीब पिता अपने बच्चों को पढ़ाते हैं।

द इंटेलिजेंट इन्वेस्टर

यह किताब स्मार्ट इनवेस्ट के बारे में बताती है। साथ ही इसमें यह बताया गया है कि कैसे आप फाइनेंस की गलतियों से बच सकते हैं।

द रिच मैन इन बेबीलॉन

प्राचीन बेबीलोन के इस किताब के माध्यम से, क्लासन अपने पाठकों को फाइनेंस नॉलेज देने में मदद करती है। इस किताब में सबसे बड़ी सिख है - अपनी क्षमता से कम खर्च करें, अपनी आय का एक हिस्सा बचाएं और बुद्धिमानी से इन्वेस्ट करें।

द वॉरेन बफेट वे

‘द वॉरेन बफेट वे’ एक ऐसी किताब है जो उनके इन्वेस्टमेंट के रहस्यों को उजागर करती है, और बताती है कि धैर्य, कमर्शियल मॉडल को समझना क्यों जरूरी है।

‘द कंपाउंड इफ़ेक्ट’

‘द कंपाउंड इफ़ेक्ट’ इस बारे में बात करता है कि कैसे छोटे-छोटे, रोज़ाना के फैसले पैसे और फाइनेंशियल मामलों में सफलता या विफलता का कारण बन सकते हैं।

इन किताबों की मदद से आप फाइनेंस का अच्छा ज्ञान हासिल कर सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ 

IGNOU : दुनिया में पहली बार भगवद गीता पर मास्टर्स कोर्स, जानें डिटेल्स