Election 2024: भारत के प्रमुख राजनीतिक दल और उनके चुनाव चिन्ह


By Priyanka Pal19, Apr 2024 12:45 PMjagranjosh.com

देश में लोकसभा चुनाव का महौल है। ऐसे में पॉलिटिकल पार्टी से जुड़े आज हम लेकर आए हैं ऐसी स्टोरी जो आपकी नॉलेज को बढ़ाने का काम करेगी। आगे जानिए भारत के प्रमुख राजनीतिक दल और उनके चुनवाव चिन्ह।

भारतीय जनता पार्टी

देश बड़ी और नेशनल पार्टी का चुनाव चिन्ह कमल है। कमल पार्टी के हिंदुत्व से जुड़ाव का प्रतीक है। इसी के साथ यह भारत का राष्ट्रीय फूल है।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

दाहिना हाथ जिसकी हथेली सामने की ओर है। यह चुनाव चिन्ह हाथ शक्ति, ऊर्जा और एकता का प्रतीक है।

अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस

इस पार्टी के चुनाव चिन्ह में इस्तेमाल किए गए साधारण फूल दर्शाते हैं, कि एआईटीसी समाज के उन वर्गों के समर्थन में है जो महत्वहीन महसूस करते हैं और उत्पीड़ित हैं।

बहुजन समाज पार्टी

इस पार्टी का चुनाव चिन्ह हाथी बहुजन समुदाय ओबीसी, एससी, एसटी और धार्मिक, भाषाई, जातीय अल्पसंख्यक की ताकत का प्रतिनिधित्व करता है।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी

भारत की सबसे पुरानी कम्युनिस्ट पार्टी में से एक है भारतीय कम्युनिस्ट। मकई और दरांती वाला यह चुनाव चिन्ह यह दर्शाता है कि यह पार्टी किसान और मजदूरों की है। जो खेतों में काम करके अपनी जीविका चलाते हैं।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी

एनालॉग घड़ी जो 10:10 पढ़ती है। यह दर्शाता है कि पार्टी समय की परवाह किए बिना अपने सिद्धांतों के लिए लड़ती रहेगी, चाहे परिस्थिति कितनी भी कठिन क्यों न हो।

आम आदमी पार्टी

साल 2011 में अन्ना हजारे के नेतृत्व में इंडिया अगेंस्ट करप्शन के विरोध में प्रदर्शन करने के बाद। अरविंद केजरीवाल ने साल 2012 में झाडू चिन्ह के साथ पार्टी की स्थापना की।

नेशनल पीपुल्स पार्टी

भारत की 6 राष्ट्रीय पार्टी में से एक, नेशनल पीपुल्स पार्टी का गठन साल 2013 में किया गया था। इसके संस्थापक मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री पीए संगमा रहे।

सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

JAC 10th Result 2024: 4 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स का इंतजार होगा खत्म