भारत के 8 सबसे पुराने रेलवे स्टेशन कौन से हैं?
By Priyanka Pal
28, May 2024 01:53 PM
jagranjosh.com
भारतीय रेलवे देश की जीवन रेखा के रूप में जानी जाती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं भारत के 8 सबसे पुराने रेलवे स्टेशन के बारे में।
छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल
इसकी स्थापनी साल 1853 में हुई। मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल भारत का सबसे पुराना रेलवे स्टेशन है।
लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन
इसका निर्माण साल 1914 में हुआ। भारत के सबसे खूबसूरत और पुराने रेलेव स्टेशनों में से यह एक है।
बरोग रेलवे स्टेशन
यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल, बरोग रेलवे स्टेशन की स्थापना साल 1903 में हुई थी। इसका नाम कर्नल बरोग के नाम पर रखा गया था।
विजयनगरम रेलवे स्टेशन
इस पुराने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। इसे भारतीय रेलवे का बढ़िया स्टेशन माना जाता है।
पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन
इसकी स्थापना साल 1864 में हुई। जिसके बाद साल 1903 में इसका पुनर्निर्माण किया गया। यह भारतीय राजधानी दिल्ली में सेवा देने वाला बहुत पुराना स्टेशन है।
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन
इसकी स्थापना साल 1880 दशक के अंत में की गई थी। इसे झांसी जंक्शन रेलवे स्टेशन के नाम से जाना जाता है।
आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन
यह स्टेशन साल 1872 में बनाया गया था। यहां 4 प्लेटफॉर्मों के माध्यम से प्रतिदिन 80 हज़ार यात्रियों को सेवा प्रदान करता है।
रोया पुरम रेलवे स्टेशन
इसका निर्माण साल 1856 में हुआ। यह चेन्नई, तमिलनाडु में स्थित है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
Menstrual Hygiene Day 2024: Tips To Educate Young Girls!
Read More