A+,A-,B+,B-,O+,O-....साइकोलॉजी के अनुसार ब्लड ग्रुप से पर्सनैलिटी जानें


By Mahima Sharan24, Feb 2025 01:27 PMjagranjosh.com

हमारे नाम और जन्म की तारीख की तरह हमारा ब्लड ग्रुप भी हमारी पर्सनैलिटी के बारे में बहुत कुछ बताता है। आज हम आपको ब्लड ग्रुप के अनुसार बताएंगे की आप किस तरह के इंसान है।

ए+ ब्लड ग्रुप वाले लोग:

ए पॉजिटिव ब्लड ग्रुप वाले लोग बेहतरीन लीडर, मिलनसार, भरोसेमंद, बुद्धिमान किस्म के व्यक्ति होते हैं, लेकिन इन लोगों का गुस्सा उनकी नाक पर होता है और बहुत जल्द आलोचना का शिकार बन जाते हैं।

ए- ब्लड ग्रुप वाले लोग:

ये लोग बेहद ही मेहनती, दृढ़ निश्चयी, अच्छा योजनाकार, दृढ़ इच्छाशक्ति वाले होते हैं। ऐसे लोग जल्दी गुस्सा करने वाले और आसानी से बहकने वाले भी होते हैं।

बी+ ब्लड ग्रुप वाले लोग:

बी पॉजिटिव ब्लड ग्रुप वाले लोग भावुक, मददगार, रिश्तों को महत्व देने वाले, सुंदर और होशियार होते हैं। वहीं ये लोग बहुत जल्द अपना आपा खो देते हैं और थोड़े से गैर जिम्मेदार भी होते हैं।

बी- ब्लड ग्रुप वाले लोग:

इन लोगों का स्वभाव मेहनती, होशियार, दृढ़ इच्छाशक्ति और सफल होता है। वहीं कई बार ये लोग बहुत स्वार्थी भी बन जाते हैं।

ओ+ ब्लड ग्रुप वाले लोग:

इन लोगों को दूसरों की मदद करना पसंद होता है। साथ ही ये सामाजिक और आशावादी होते हैं। लेकिन, इन्हें नए अनुभवों के लिए बहुत खुला रहना पसंद नहीं है।

ओ- ब्लड ग्रुप वाले लोग:

ये लोग काफी आशावादी, दृढ़ निश्चयी, लचीला, सहज, दृढ़ इच्छाशक्ति वाले होते हैं। ये लोग अप्रत्याशित और आत्म-केंद्रित भी होते हैं।

एबी+ ब्लड ग्रुप वाले लोग :

इन लोगों को दूसरों की देखभाल करना पसंद होता है। साथ ही ये लोग काफी बुद्धिमान और करिश्माई होते हैं, लेकिन इन लोगों को मनाना बेहद मुश्किल होता है, क्योंकि इनका स्वभाव थोड़ा जिद्दी और कठोर होता है।

एबी- ब्लड ग्रुप वाले लोग:

ये लोग तेज बुद्धि और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ जीना पसंद करते हैं। वहीं ये लोग भरोसे के मुद्दे में जिद्दी हो सकते हैं।

आपकी ब्लड ग्रुप आपकी पर्सनैलिटी के बारे में क्या कहती है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

Prajakta Koli’s Soon To Be Husband Vrishank Khanal’s Educational Qualifications